ऊर्जा अधोसंरचना विकास पर्व मे समस्त विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य- कलेक्टर अनुग्रह पी
अनूपपुर 9 जुलाई 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि 11 जुलाई को ज़िले मे ऊर्जा अधोसंरचना विकास पर्व मनाया जाएगा। आपने बताया कि उक्त कार्यक्रम मे सरल बिजली बिल योजना एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के दौरान असंगठित श्रमिकों को पंजीयन कार्ड का भी वितरण किया जाएगा। श्रीमती अनुग्रह पी ने नगरपालिका एवं जनपद अधिकारियों को विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु निर्देशित किया है।
No comments:
Post a Comment