| वीवीपैट और ईवीएम के प्रचार के लिये 10 जुलाई से जिलों में जायेगी जागरूकता वैन |
| चुनाव आयोग के अधिकारी 9 जुलाई को जागरूकता वैन को जिलों के लिये रवाना करेंगे |
| अनुपपुर | 09-जुलाई-2018 |
मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में पहली बार वीवीपैट का इस्तेमाल होगा। मतदान-प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिये मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट के संबंध में जानकारी देने 10 जुलाई से एक माह तक सभी 51 जिलों में मतदाता जागरूकता वैन पहुँचेगी। भारत निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्तद्वय श्री चन्द्रभूषण कुमार एवं श्री संदीप सक्सेना और संचालक आई.टी. श्री वी.एन. शुक्ला दोपहर 1.15 बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मतदाता जागरूकता वैन को हरी-झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह भी उपस्थित रहेंगी।
मतदाता जागरूकता वैन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी शहरों, कस्बों और ग्रामों में पहुँचकर ईवीएम और वीवीपैट मशीन के उपयोग एवं प्रक्रिया की जानकारी देगी। वैन मतदान केन्द्र स्तर तक भी पहुँचेगी और मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्य-प्रणाली से अवगत करवाया जायेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह ने सभी जिला कलेक्टर को जागरूकता वैन के प्रचार-प्रसार तथा मॉनीटरिंग के निर्देश दिये हैं। मतदाता जागरूकता वैन में लगी एलसीडी से दोनों मशीनों के बारे में जानकारी दी जायेगी तथा प्रचार सामग्री वितरित की जायेगी। वैन में वीवीपैट और ईवीएम का प्रदर्शन भी होगा, ताकि मतदाता वोट डालने की प्रक्रिया समझ सकें। वैन में ईवीएम और वीवीपैट मशीन की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी संबंधित जिला कलेक्टर की होगी। वैन के भ्रमण के लिये प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी तैनात किया जायेगा। नोडल अधिकारी प्रतिदिन की रिपोर्ट संकलित करेगा कि कितने मतदाताओं द्वारा ईवीएम और वीवीपैट की कार्य-प्रणाली की जानकारी ली गई। |
Monday, July 9, 2018
वीवीपैट और ईवीएम के प्रचार के लिये 10 जुलाई से जिलों में जायेगी जागरूकता वैन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment