| 11 जुलाई को मनाया जायेगा विश्व जनसंख्या दिवस निकाली जायेगी जनजागृति रैली |
| अनुपपुर | 09-जुलाई-2018 |
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव ने बताया कि जनसंख्या स्थरीकरण पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के संबंध में बताया कि इस दौरान होर्डिग्स, बैनर्स, पम्पलेट्स, एनाउनमेंट्स व्याख्यान एवं रैली के माध्यम से जनसंख्या वृद्वि रोकने एवं परिवार कल्याण के लिये परिवार नियोजन की अलख जगाई जायेगी। खुशहाली का आधार-छोटा परिवार की अवधारणा को साकार करने हेतु परिवार नियोजन के स्थायी साधन पुरूष/महिला नसबन्दी शिविरों का आयोजन कर एवं अस्थाई साधन के तहत माला-एन, कॉपर-टी, निरोध का वितरण कर आमजन को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी जायेगी। आई.ई.सी. सलाहकार मो0 साजिद खान ने बताया कि विश्व जनसंख्या स्थरीकरण माह में सेवा प्रदायगी पखवाडा के अंतर्गत परिवार नियोजन कैम्पों का आयोजन कर पम्पलेटों के माध्यम से परिवार नियोजन के संबंध में गांव-गांव प्रचार-प्रसार किया जायेगा। जनसंख्या स्थरीकरण माह के अंतर्गत 11 जुलाई को जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जायेंगी। नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जायेगा तथा माइकिंग के माध्यम से संपूण जिले मे परिवार कल्याण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। 11 जुलाई 2018 विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार कल्याण मेला का भी आयोजन किया जावेगा, जिसमें परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों के जानकारी प्रदान की जावेगी तथा अस्थाई साधनों का प्रदर्शन कर लोगों को सेवा हेतु प्रेरित किया जायेगा।
प्रातः काल 09:00 बजे से एएनएमटीसी की छात्राओं द्वारा नारों के माध्यम से जनजागृति रैली निकाल कर परिवार नियोजन के साधन अपनाने हेतु प्रेरित किया जायेगा। |
Monday, July 9, 2018
11 जुलाई को मनाया जायेगा विश्व जनसंख्या दिवस निकाली जायेगी जनजागृति रैली
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment