लोकतंत्र हमसे वोट करें गर्व से - ज़िला निर्वाचन अधिकारी
अनुपपुर 10 जुलाई 2018/ ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने अनूपपुर के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि आगामी चुनावो मे अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करें। आपने कहा समस्त मतदाता निर्भय होकर एवं अपने स्वविवेक से मतदान का प्रयोग करे। आपने कहा लोकतंत्र की संकल्पना हमारे मताधिकार पर आधारित है इसका उपयोग संविधान मे निहित लोकतंत्र की भावना को जीवंत रखने के लिए महत्वपूर्ण एवं आवश्यक है।
No comments:
Post a Comment