Tuesday, July 10, 2018

विशेष आदिम जनजाति (सहरिया, बैगा एवं भरिया) के उम्मीदवारों की होगी पटवारी पद पर विशेष भर्ती ऑनलाइन आवेदन 16 जुलाई से 28 जुलाई तक

विशेष आदिम जनजाति (सहरिया, बैगा एवं भरिया) के उम्मीदवारों की होगी  पटवारी पद पर विशेष भर्ती
ऑनलाइन आवेदन 16 जुलाई से 28 जुलाई तक



अनूपपुर 10 जुलाई 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि आयुक्त  भू अभिलेख  एवं बंदोबश्त के निर्देशानुसार विशेष आदिम जनजाति (सहरिया, बैगा एवं भारिया) के उम्मीदवारों की पटवारी पद पर विशेष भर्ती हेतु नियमो को शिथिल किया गया है। अनूपपुर ज़िले मे उक्त श्रेणी मे 5 पदों पर भर्ती की जानी है। आपने बताया कि इस भर्ती हेतु केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो मध्यप्रदेश लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण) नियम 1988 यथा संशोधित 2 अगस्त 2014 के नियम 4 ख के अनुसार विशेष आदिम जनजाति की श्रेणी मे आते हो।आवेदक का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी का मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए  परंतु इसके अंतर्गत मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकण्डरी उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के चयन पर विचार तब किया जवेगा जब स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पर्याप्त संख्या मे उपलब्ध न हो।हायर सेकंडरी चयनित अभ्यर्थी को चयनोपरांत 5 वर्ष मे स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी को सीपीसीटी उत्तीर्ण होना चाहिए। परंतु अगर अभ्यर्थी सीपीसीटी उत्तीर्ण नहीं है तो 5 वर्ष के भीतर अभ्यर्थी को सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।
आवेदन पत्र ऑनलाइन पोर्टल www.mponline.gov.in पर  उपलब्ध होंगे। आवेदन पत्र पोर्टल के माध्यम से  16 जुलाई से 28 जुलाई तक ऑनलाइन ही प्राप्त किए जाएंगे। ऑफलाइन जमा किए किसी भी आवेदन को मान्य नहीं किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें