| अनूपपुर सहित 5 नगरीय निकायों के आम निर्वाचन स्थगित |
| उप निर्वाचन और रिकॉल का निर्वाचन कार्यक्रम यथावत |
| अनुपपुर | 10-जुलाई-2018 |
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 9 जुलाई 2018 को जारी निर्वाचन कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अनूपपुर, नगर परिषद साँची, नरवर, भैंसदेही और चुरहट के आम निर्वाचन की तारीख भी घोषित की गयी थी। राज्य शासन द्वारा आयोग को सूचित किया गया कि इन नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना का प्रकाशन मध्यप्रदेश राजपत्र में नहीं कराया गया है। इस आधार पर आयोग से निर्वाचन कार्यक्रम को स्थगित करने का अनुरोध किया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पत्रों के परीक्षण के बाद निर्णय लिया गया कि वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया शासन द्वारा दूषित प्रतिवेदित है, जिसे दुरूस्त कर मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशित कराया जाना बाधित है। अत: वर्तमान स्थिति में निर्वाचन कराया जाना उचित नहीं होने के कारण नगरीय निकायों के आम निर्वाचन स्थगित कर दिये गए है। शेष नगरीय निकायों के उप निर्वाचन एवं अध्यक्ष को वापस बुलाने (रिकॉल) के संबंध में निर्वाचन प्रक्रिया यथावत रहेगी। |
Tuesday, July 10, 2018
अनूपपुर सहित 5 नगरीय निकायों के आम निर्वाचन स्थगित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment