| कृषक पुरस्कार हेतु 30 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित |
| अनुपपुर | 10-जुलाई-2018 |
परियोजना संचालक आत्मा परियोजना अनूपपुर ने बताया कि जिले के समस्त कृषको को कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम के तहत वर्ष 2017-18 की गतविधियो के आधार पर कृषक पुरस्कार हेतु कृषको द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीकी उपज एवं उत्पादकता के आधार पर चयन किया जाना है इच्छुक कृषक/कृषक समूह 30 जलाई 2018 तक आवेदन कर सकते है जिसमें जिले से विभिन्न पांच इन्टरप्राइजेज/गतिविधियों में एक-एक कृषको को मूल्यांकन समिति की अनुशंसा पर 25000 हजार रूपये एवं जिले में प्रत्येक विकासखण्ड में पांच विभिन्न गतिविधियो के एक-एक कृषक को मूल्यांकन समिति की अनुषंसा पर 10000 हजार रूपये का पुरस्कार देना है पुरस्कार के विषय में निर्णय लेने का पूर्ण अधिकार कलेक्टर सह अध्यक्ष आत्मा गवर्निंग बोर्ड का रहेगा।
कृषको से अनुरोध है कि पुरस्कार हेतु निर्धारित प्रपत्र प्रत्येक विकासखण्ड के कृषि विस्तार अधिकारी/ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर से तथा परियोजना संचालक आत्मा समिति जिला अनूपपुर से प्राप्त कर सकते है। आवेदन पत्र भरकर 30 जुलाई 2018 तक कृषि विस्तार अधिकारी/ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर विकासखण्ड कोतमा, जैतहरी, अनूपपुर एवं पुष्पराजगढ तथा परियोजना संचालक आत्मा परियोजना के कार्यलय में सायं 5 बजे तक जमा कर सकते है |
Tuesday, July 10, 2018
कृषक पुरस्कार हेतु 30 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment