नगरीय निकाय बिजुरी के वार्ड 8 मे उपनिर्वाचन की अधिसूचना ज़ारी
अनूपपुर 10 जुलाई 2018/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय बिजुरी के वार्ड 8 मे उपनिर्वाचन की अधिसूचना ज़ारी की जा चुकी है। घोषित कार्यक्रम अंतर्गत निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने का कार्य 11 जुलाई से शुरू होगा। नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 18 जुलाई 2018 है। नाम निर्देशन-पत्रों की समीक्षा 19 जुलाई को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख 21 जुलाई है। निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 21 जुलाई को होगा। मतदान 3 अगस्त को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से होगी। मतदान 3 अगस्त और मतगणना 7 अगस्त को होगी।

No comments:
Post a Comment