| सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु बनाए व्यवस्थित कार्यप्रणाली - कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी |
| अनुपपुर | 09-जुलाई-2018 |
सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के समाधानकारक एवं संतोषजनक निराकरण हेतु व्यवस्थित कार्ययोजना बनाये। कोई आवेदन मांग है अथवा आवेदनकर्ता अपात्र है तो विधिवत टीप अंकित कर प्रकरण को अग्रेषित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मे उपस्थित अधिकारियों को दिये। आपने कहा बिना विचारण किसी मामले का अग्रेषित होना अथवा टीप का स्पष्ट न होना संबन्धित अधिकारी की कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता को निरूपित करता है। ऐसे प्रकरणों मे संबन्धित अधिकारियों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी।
नए समग्र आईडी के कारण पात्रता पर्ची मिलने मे हो रही देरी का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी को पंचायत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर विषमताओं को शीघ्र दूर करने हेतु निर्देशित किया है। कलेक्टर ने जिले को खुले मे शौच मुक्त करने हेतु विभिन्न विभागो को सौपी गयी जिम्मेदारियाँ की समीक्षा की। कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाइन के एल-4, एल-4 लेवल एवं समाधान मे चिन्हित प्रकरणों, 300 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों मे विशेष ध्यान देकर उनका समाधानकारक निराकरण करना सुनिश्चित करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने उर्वरको की उपलब्धता एवं उसके वितरण के संबंध मे कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर डॉ. आर पी तिवारी समेत विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे। |
Monday, July 9, 2018
सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु बनाए व्यवस्थित कार्यप्रणाली - कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मतदान के महत्व को बताने स्वीप मैराथन का आयोजन 7 अक्टूबर को पुष्पराजगढ़ में अनूपपुर 4 अक्टूबर 2018/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक र...
-
9 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगी विविध गतिविधियाँ ज़िला बूथ कॉलेज एवं शालेय स्तर में होंगे विविध आयोजन महिला एवं युवा मतदाताओं की सहभा...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
“बूथ चलेंगे हम” रैली एवं “हम मतदान करेंगे” हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जागरूकता लाने के दिए निर्देश अनूपपुर 18 सितम्बर 2018/ मुख्य कार्यपा...
-
महिला मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु सौंपी गयी विशेष जिम्मेदारियाँ अनूपपुर 9 अगस्त 2018/ कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह प...
No comments:
Post a Comment