| अनूपपुर सहित 10 नगरीय निकायों में निर्वाचन की अधिसूचना जारी |
| नगरीय निकाय अनूपपुर साँची, नरवर, चुरहट, भैंसदेही में होगा आम निर्वाचन |
| अनुपपुर | 09-जुलाई-2018 |
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 10 नगरीय निकायों में निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। नगरपालिका परिषद् अनूपपुर और नगर परिषद नरवर जिला शिवपुरी, चुरहट जिला सीधी भैंसदेही जिला बैतूल और साँची जिला रायसेन में आम निर्वाचन होगा। नगर परिषद करनावद जिला देवास और खिलचीपुर जिला राजगढ़ में उप निर्वाचन होगा। नगर परिषद् करही पांडल्याखुर्द जिला खरगोन, सिरमोर जिला रीवा और लांजी जिला बालाघाट में अध्यक्ष को पद से वापस बुलाये जाने के लिए निर्वाचन होगा। इसके साथ ही नगरपालिक निगम भोपाल सहित 19 नगरीय निकायों में एक-एक पार्षद के लिए उप निर्वाचन भी होगा।
मतदान 3 अगस्त को
आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग श्री आर. परशुराम ने जानकारी दी है कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने का कार्य 11 जुलाई से शुरू होगा। नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 18 जुलाई 2018 है। नाम निर्देशन-पत्रों की समीक्षा 19 जुलाई को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख 21 जुलाई है। निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 21 जुलाई को होगा। मतदान 3 अगस्त को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से होगी।अध्यक्ष पद से वापस बुलाये जाने के लिए निर्वाचन की सूचना का प्रकशन और प्रतीकों का आवंटन 11 जुलाई को होगा। मतदान 3 अगस्त और मतगणना 7 अगस्त को होगी। संबंधित क्षेत्रों में आज से ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गयी है। इसके साथ ही सिंगरौली जिले की 9 और बैतूल जिले की एक ग्राम पंचायत का आम निर्वाचन तथा एक जिला पंचायत सदस्य, 13 जनपद सदस्य, 108 सरपंच एवं 3889 पंच पद के लिये उप निर्वाचन का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। |
Monday, July 9, 2018
अनूपपुर सहित 10 नगरीय निकायों में निर्वाचन की अधिसूचना जारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मतदान के महत्व को बताने स्वीप मैराथन का आयोजन 7 अक्टूबर को पुष्पराजगढ़ में अनूपपुर 4 अक्टूबर 2018/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक र...
-
9 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगी विविध गतिविधियाँ ज़िला बूथ कॉलेज एवं शालेय स्तर में होंगे विविध आयोजन महिला एवं युवा मतदाताओं की सहभा...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
“बूथ चलेंगे हम” रैली एवं “हम मतदान करेंगे” हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जागरूकता लाने के दिए निर्देश अनूपपुर 18 सितम्बर 2018/ मुख्य कार्यपा...
-
महिला मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु सौंपी गयी विशेष जिम्मेदारियाँ अनूपपुर 9 अगस्त 2018/ कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह प...

No comments:
Post a Comment