| नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 जुलाई को |
| अनुपपुर | 09-जुलाई-2018 |
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में 14 जुलाई 2018 को सम्पूर्ण प्रदेश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय अनूपपुर तथा तहसील मुख्यालय कोतमा एवं राजेन्द्रग्राम न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायाधीश महोदय श्री रवि कुमार नायक के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त नेशनल लोक अदालत में अनूपपुर, कोतमा एवं राजेन्द्रग्राम के न्यायालयों में विचाराधीन समझौता योग्य समस्त दाण्डिक, सिविल, विधिक, मोटर दुर्घटना दावा, विद्युत अधिनियम, नगर पालिका/नगर परिषद्/नगर पंचायत, बैंकों, प्रीलिटिगेशन इत्यादि के प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह और समझौते द्वारा किया जायेगा।
लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण संभव हो इसके लिये अनूपपुर में 05, कोतमा में 03 एवं राजेन्द्रग्राम में 02 खण्डपीठों को गठन किया गया है। पक्षकारों में समझौता योग्य प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कराने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गयी है। उक्त लोक अदालत में आ पराधिक, दीवानी, पारिवारिक, वैवाहिक, धारा 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण क्लेम प्रकरण, जिला न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरण व अन्य प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरण एवं बैंक रिकवरी, विद्युत, नगरपालिका के जलकर व संपत्तिकर संबंधित एवं बीएसएनएल के पूर्ववाद प्रकरणों एवं समस्त प्रकृति के प्रकरणों का भी समझौते के आधार पर निराकरण किया जाएगा। बैंक, विद्युत, नगरपालिका एवं बीएसएनएल के पूर्ववाद प्रकरणों में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जावेगी। अतः आमजन से अपील है कि वे जिला शहडोल अंतर्गत अपने न्यायालय में चल रहे प्रकरणों एवं पूर्ववाद प्रकरणों का निराकरण उक्त लोक अदालत के माध्यम से करवाकर अवसर का लाभ उठावें। |
Monday, July 9, 2018
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 जुलाई को
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मतदान के महत्व को बताने स्वीप मैराथन का आयोजन 7 अक्टूबर को पुष्पराजगढ़ में अनूपपुर 4 अक्टूबर 2018/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक र...
-
9 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगी विविध गतिविधियाँ ज़िला बूथ कॉलेज एवं शालेय स्तर में होंगे विविध आयोजन महिला एवं युवा मतदाताओं की सहभा...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
“बूथ चलेंगे हम” रैली एवं “हम मतदान करेंगे” हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जागरूकता लाने के दिए निर्देश अनूपपुर 18 सितम्बर 2018/ मुख्य कार्यपा...
-
महिला मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु सौंपी गयी विशेष जिम्मेदारियाँ अनूपपुर 9 अगस्त 2018/ कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह प...

No comments:
Post a Comment