| टमाटर उत्पादन की प्लग ट्रे तकनीकी का किया गया उद्घाटन |
| अनुपपुर | 09-जुलाई-2018 |
इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्व विद्यालय कृषि विज्ञान केंद्र अमरकण्टक जिला अनूपपुर द्वारा आदिवासी बाहुल्य ग्राम डोंडिया विकासखंड पुष्पराजगढ़ में प्लग ट्रे से उत्तम पौध उत्पादन का विधि प्रदर्शन किया गया। समूह बैठक कर कृषकों को इस तकनीकी की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कृषको में नई तकनीक के प्रति काफी उत्साह था। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा ग्राम डोंडिया में प्लग ट्रे के माध्यम से टमाटर उत्पादन का प्रक्षेत्र परीक्षण किया जा रहा हेै कृषि वैज्ञानिक कृषक के खेत में उन्नत तकनीक और परम्परागत तकनीक का परीक्षण कर तकनीकी की बारीकियों से कृषक को अवगत करा रहे है। प्लग ट्रे से नर्सरी लगाने के लाभ उच्च गुणवत्ता युक्त पौध की प्राप्ति, रोग मुक्त पौध की प्राप्ति, उत्पादन लगत में कमी, अधिक उत्पादन की प्राप्ति होगी। कृषक बंधू वर्षा ऋतू में टमाटर फसल की नर्सरी तैयार नहीं कर पाते इसी उद्देश्य को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्लग ट्रे के माध्यम से प्रक्षेत्र परिक्षण किया जा रहा। इस दौरान अनिल कुमार वैज्ञानिक फसल सुरक्षा, योगेश कुमार वैज्ञानिक कृषि वणिकी, संदीप चौहान वैज्ञानिक कृषि प्रसार और ग्राम के कृषक बंधू उपस्थित रहे।
|
Monday, July 9, 2018
टमाटर उत्पादन की प्लग ट्रे तकनीकी का किया गया उद्घाटन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment