| जिला स्तरीय किसान सम्मेलन एवं उत्पादकता प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह प्रातः 11 बजे से स्वसहायता भवन अनूपपुर में आज |
| अनुपपुर | 09-जून-2018 |
उप संचालक कृषक कल्याण एवं कृषि विकास श्री एनडी गुप्ता ने बताया कि 10 जून को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजनांतर्गत जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन प्रातः 11बजे से स्वसहायता भवन अनूपपुर प्रांगण में आयोजित किया जायेगा, जिसमें जिले के समस्त सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे। कृषक समृद्धि योजनांतर्गत रबी 2017-18 (उपार्जन वर्ष 2018-19) में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जित करने वाले पंजीकृत पात्र किसानों के बैंक खातों में 265 रूपये प्रति क्विंटल के मान से प्रोत्साहन राशि 10 जून को आर.टी.जी.एस./नेफ्ट के माध्यम से अंतरित की जायेगी। कार्यक्रम स्थल में मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कृषक महासम्मेलन जबलपुर में उद्बोधन का सीधा प्रसारण दोपहर 1 से 2 बजे के मध्य किसान सम्मेलन में उपस्थित किसान भाईयों एवं बहनों हेतु किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। जिसमें उपस्थित कृषकों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य खरीफ फसलों एवं संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण एवं कृषकों से सीधा संवाद किया जायेगा साथ ही कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी। जिसमें कृषि एवं संबंद्ध विभागों की सहभागिता रहेगी। जिले के समस्त किसान बंधुओं से आग्रह है कि उक्त किसान सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठायें।
|
Saturday, June 9, 2018
जिला स्तरीय किसान सम्मेलन एवं उत्पादकता प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह प्रातः 11 बजे से स्वसहायता भवन अनूपपुर में आज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment