| किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा 16 हजार करोड़ से अधिक ऋण |
| अनुपपुर | 09-जून-2018 |
प्रदेश के किसानों को इस वर्ष सहकारी बैंको से शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 16 हजार करोड़ रुपये अधिक ऋण दिया जायेगा। इस लक्ष्य के अन्तर्गत पिछले माह के अंत तक 1700 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर मुहैया करवाई जा चुकी है।
सहकारिता विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कृषकों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर अल्पावधि फसल ऋण योजना में पिछले वर्ष 12 हजार 797 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया था। वर्ष 2016-17 में किसानों को वितरित ऋण राशि वर्ष 2015 की तुलना में 760 करोड़ रुपये अधिक थी। प्रदेश में 31 मार्च, 2018 की स्थिति में किसानों को 57 लाख 33 हजार किसान क्रेडिट कार्ड वितरित कर दिये गये हैं। इसमें से 3 लाख 70 हजार किसान क्रेडिट-कार्ड वर्ष 2017-18 में जारी किये गये हैं। सहकारी बैंक द्वारा किसानों को रूपे क्रेडिट-कार्ड जारी किये गये हैं। सहकारी बैंकों द्वारा किसानों को डीएमआर खातों के माध्यम से ऋण वितरण किया जा रहा है। प्रत्येक लेन-देन की जानकारी किसान को एसएमएस के माध्यम से मोबाइल फोन पर दी जा रही है। |
Saturday, June 9, 2018
किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा 16 हजार करोड़ से अधिक ऋण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment