जैतहरी मे हुआ विकासखंड स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन
1396 आवेदन हुए प्राप्त 19 जून को ज़िला स्तरीय रोजगार मेले मे की जाएगी नियोजन की कार्यवाही
अनूपपुर 9 जून 2018/ 19 जून को अनूपपुर मे आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय रोजगार मेले मे अधिक से अधिक युवाओं को नियोजित कराकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनूपपुर ज़िले के सभी विकासखंडों मे रोजगार सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे 9 जून को जनपद जैतहरी मे विकासखंड स्तरीय रोजगार/स्वरोजगार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन मे 506 बेरोजगार युवा सम्मिलित हुए जिन्हे उनकी अभिरुचि एवं कुशलता के आधार पर स्वरोजगार एवं रोजगार दोनों हेतु रोजगार कार्यालय शहडोल से आए हुए अधिकारियों श्रीमती स्मिता उपाध्याय एवं श्री आलोक उपाध्याय द्वारा परामर्श प्रदान किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी श्री एस के वाजपेयी ने बताया कि ज़िला व्यापार उद्योग केंद्र द्वारा 162 आवेदन, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा 54 लोगों का पंजीयन स्वरोजगार हेतु एवं ग्राम पंचायत द्वारा 682 आवेदन, एनआरएलएम द्वारा 498 आवेदन कुल 1396 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उक्त आवेदनो को आईटीआई अनूपपुर को प्रेषित किया गया है। उक्त पंजीकृत आवेदक 19 जून को अनूपपुर मे आयोजित होने वाले रोजगार मेले मे सम्मिलित होंगे।सम्मेलन मे ज़िला व्यापार उद्योग केंद्र से श्री बी एस कुशवाह, सहायक प्रबन्धक श्री दीपेन्द्र पयासी, आदिम जाति कल्याण विभाग से श्री भूपेश पटेल, एनआरएलएम से श्री दशरथ झारिया उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment