| निर्वाचन प्रक्रिया की ट्रेनिंग का तीसरा चरण 12 जून से |
| प्रशासन अकादमी में 15 जून तक अधिकारी लेंगे प्रशिक्षण |
| अनुपपुर | 09-जून-2018 |
मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के बेहतर संचालन के लिये अधिकारियों की ट्रेनिंग का तीसरा चरण 12 जून से शुरू होगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न सत्रों में ट्रेनिंग दी जायेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर ट्रेनिंग में शामिल होंगे। ट्रेनिंग 15 जून तक अलग-अलग सत्रों में आर.सी..व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी में होगी। सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के तहत अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों की सूक्ष्मता से जानकारी दी जायेगी।
चुनाव आयोग ने ट्रेनिंग देने के लिये मध्यप्रदेश गुजरात, उत्तरप्रदेश कर्नाटक, अरूणाचल प्रदेश और बिहार एवं पंजाब से एक-एक राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर को नियुक्त किया है। ट्रेनिंग में 107 निर्वाचन अधिकारी भाग लेंगे। इन्हे अभ्यर्थियों की पात्रता एवं अपात्रता, नामांकन, नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा (जाँच), डाक मत-पत्र, नाम निर्देशन-पत्र वापस लेने की प्रक्रिया, उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन, ईवीएम एवं वीवीपैट, निर्वाचन क्षेत्र संबंधी प्लान, वल्नरेबल मेपिंग, सुरक्षा व्यवस्था, आदर्श आचरण संहिता, निर्वाचन व्यय मॉनीटरिंग, मतदान दिवस की व्यवस्थाएँ, मतदान दल एवं मतदान कर्मी, विभिन्न आई.टी. एप्लीकेशन तथा मतगणना तथा परिणाम की घोषणा संबंधी विस्तृत ट्रेनिंग दी जायेगी। |
Saturday, June 9, 2018
निर्वाचन प्रक्रिया की ट्रेनिंग का तीसरा चरण 12 जून से
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
समस्त नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम्मेलन आज 25 अगस्त को अनूपपुर 24 अगस्त 2018/अनूपपुर के समस्त 6 नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम...
-
आबकारी कार्यालय में वाहन सेवाओं हेतु 30 मई तक करें आवेदन अनुपपुर | 23-मई-2018 जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अ...
-
भारतमाला योजना में प्रदेश में 5,987 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग स्वीकृत मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश सड़क विकास निग...
-
प्रदेश में 15 मई से 30 जून तक निकाली जायेंगी विकास यात्राएँ - मुख्यमंत्री श्री चौहान सभी विकासखण्डों में 5 मई को होंगे स्व-सहायता समूह स...
-
ईवीएम मशीनो की एफ़एलसी 23 जुलाई से अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व अनूपपुर 21 जुलाई 2018/ उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ आर पी ...

No comments:
Post a Comment