Saturday, June 9, 2018

खरीफ की फसल हेतु डबलब्लॉक केन्द्रो एवं समितियों से प्राप्त करें बीज

खरीफ की फसल हेतु डबलब्लॉक केन्द्रो एवं समितियों से प्राप्त करें बीज



अनूपपुर 9 जून 2018/ उप संचालक कृषक कल्याण एवं कृषि विकास श्री एन डी गुप्ता ने बताया कि ज़िले मे खरीफ 2018 एवं वर्षा की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए ज़िले के किसानो को  समुचित मात्रा मे बीज एवं उर्वरक उपलब्ध करने के उद्देश्य से अनूपपुर, कोतमा एवं पुष्पराजगढ़ के डबलब्लॉक केन्द्रो एवं समितियों मे बीज एवं उर्वरक का भंडारण कराया गया है। उक्त केन्द्रों पर धन की किस्मे एमटीयू -1010, आईआर -64 तथा पूसा सुगंधा-5 आदि उन्नत प्रजातियों का भंडारण कराया गया है। श्री गुप्ता ने कृषक बंधुओ से अपील की है कि अपनी आवश्यकता अनुसार बीज समितियों एवं डबलब्लॉक केन्द्रो से क्रय करे। बीज/उर्वरक संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या आने पर सहायक संचालक कृषि श्री एम पी चौधरी (9171358639) से संपर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें