| वाणिज्यिक कर से 29 हजार 424 करोड़ राजस्व अर्जित |
| ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में कर दाताओं को मिली सुविधा |
| अनुपपुर | 09-जून-2018 |
प्रदेश में वाणिज्यिक कर से वर्ष 2017-18 में 29 हजार 424 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित की गई है। यह राजस्व वर्ष 2006-07 के मुकाबले में 5 गुना अधिक है। वर्ष 2006-07 में वाणिज्य कर से 6,243 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्त हुई थी।
वाणिज्यिक कर विभाग की बकाया वसूली में भी वृद्धि हुई है। वर्ष 2017-18 में विभाग को 727 करोड़ रुपये की बकाया वसूली प्राप्त हुई है। विभाग ने वर्ष 2006-07 में 130 करोड़ रुपये की बकाया वसूली की थी। प्रदेश में कर दाताओं के पंजीयन के बाद उनकी संख्या बढ़कर अब करीब 3 लाख 92 हजार हो गई है।
विभागीय कर प्रणाली का कम्प्यूटरीकरण
वाणिज्यिक कर विभाग की समस्त कार्य-प्रणालियों का कम्प्यूटरीकरण कर दिया गया है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत विभाग द्वारा कर दाताओं को ऑनलाइन पंजीयन, ई-पेमेंट और ई-रिटर्न की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। प्रदेश में कृषि को बढ़ावा देने के लिये वेट अधिनियम के अंतर्गत कृषि उपयोग में आने वाली लगभग 96 वस्तुओं को कर-मुक्त रखा गया है। प्रदेश में जुलाई-2017 से राज्य की सीमाओं पर स्थित जाँच चौकियाँ समाप्त कर दी गई हैं। इस व्यवस्था से राज्य में बाहर से आने वाली वस्तुओं का आवागमन सुलभ हो गया है। |
Saturday, June 9, 2018
वाणिज्यिक कर से 29 हजार 424 करोड़ राजस्व अर्जित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...

No comments:
Post a Comment