राजस्व विभाग के अधिकारियों को पदनाम पर आधारित मोबाइल नंबर
स्थानांतरण से परिवर्तित नहीं होंगे अधिकारियों के संपर्क
अनूपपुर 26 मई 2018/ आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबश्त के निर्देशानुसार राजस्व विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदनाम आधारित विभागीय मोबाइल नंबर प्रदान किया जाएंगे। इस हेतु निर्देश जारी कर दिये गए हैं। सीयूजी सुविधा मे प्रदान किए गए मोबाइल नंबर पद से लिंक रहेंगे। स्थानांतरण होने पर संबन्धित अधिकारी/ कर्मचारी पद ग्रहण करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सिम अंतरित कर देंगे। इस व्यवस्था से सीएम हेल्पलाइन, आरसीएमएस, ई- डिस्ट्रिक्ट की मोबाइल आधारित सेवाओ की निरंतरता क के साथ साथ आम जनो को संबन्धित अधिकारियों से सपर्क करने मे सुविधा रहेगी। इस व्यवस्था अंतर्गत ज़िले मे कलेक्टर, अतिरिक्त कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, उप जिलाध्यक्ष, ओएस (कलेक्टर), स्टेनो/पीए कलेक्टर,एसडीओ (राजस्व), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसएलआर, एएसएलआर, आरआई एवं पटवारियों को सीयूजी सिम उपलब्ध कराई जाएगी।

No comments:
Post a Comment