Saturday, May 26, 2018

कलेक्ट्रेट परिसर मे संचालित कार्यालयों का श्रीमती अनुग्रह पी ने किया निरीक्षण


कलेक्ट्रेट परिसर मे संचालित कार्यालयों का श्रीमती अनुग्रह पी ने किया निरीक्षण



अनूपपुर 26 मई 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर मे संचालित समस्त कार्यालयों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। आपने समस्त कार्यालयों के प्रभारी अधिकारियों से कार्यालय मे कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जानकारी, रिकार्डों के संधारण की व्यवस्था, आम जनो के संपर्क की व्यवस्था का मुआयना किया। आपने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कार्यालय मे साफ़ सफाई बनाए रखकर व्यवस्थित ढंग से कार्य करे। व्यवस्थित ढंग से कार्य करने से कार्यक्षमता मे वृद्धि होती है साथ ही समय से कार्य हो जाने से तनाव भी नहीं होता है। आपने कहा शासन की जनहितकारी योजनाओ के क्रियान्वयन मे किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके साथ ही आपने कहा किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत, राजनीतिक अथवा प्रशासनिक समस्या आने पर आपसे सीधा संपर्क करे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें