| स्वयं को अधिकारी नहीं, जनता का सेवक मानकर आम आदमी की करें मदद- आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे.के.जैन |
| अनुपपुर | 26-मई-2018 |
स्वयं को अधिकारी नहीं, जनता का सेवक मानकर आम आदमी की मदद करें। हमारा मानवीय चेहरा सामने आना चाहिए। हमारा यह सौभाग्य है कि हमें दूसरों की सेवा का मौका मिला है, इसलिए जो भी आपके पास आशा के साथ अपना काम लेकर आये, वह निराश होकर नहीं जाये। उक्त आशय के निर्देश आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे.के.जैन ने संभाग के राजस्व अधिकारियों की पहली परिचयात्मक बैठक को संवोधित करते हुए व्यक्त किये। बैठक में कलेक्टर शहडोल श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव, कलेक्टर उमरिया श्री माल सिंह, कलेक्टर अनूपपुर श्रीमती अनुग्रह पी सहित तीनों जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, एस.डी.एम., तहसीलदार एव नायब तहसीलदार तथा खनिज अधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त श्री जैन ने कहा कि संभाग में होने वाली हर छोटी से छोटी घटना में राजस्व अधिकारी पहुंचे, अपना सूचना तंत्र मजबूत करें, प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मिले। आपने कहा कि विभागीय जांच के प्रकरणों तथा भू अधिग्रहण के प्रकरणों का त्वरित निराकरण हो। जिले में समुदाय को जोडने वाली गतिविधियां शुरु की जाय, अधिकारी स्वयं दौरे पर जांय तथा लोगों से पूंछकर प्रकरण दर्ज करें व उनका निराकरण करायें। कार्यालयों में आने वाले हर आदमी के साथ अच्छा वर्ताव हो, उन्हें पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था आदि होनी चाहिए। आयुक्त श्री जैन ने कहा कि संभाग में अवैध खनिज उत्खनन नहीं हो, बडी कार्यवाहियां हों तथा खनिज अधिकारी एवं उनका स्टाफ सतत भ्रमण में रहें। आपने कहा कि पेंशन एवं अनुकम्पा नियुक्त के प्रकरण लंबित नहीं रहें, अधिकारी स्वयं आगे आकर उनकी औपचारिकतायें पूरी करायें।
|
Saturday, May 26, 2018
स्वयं को अधिकारी नहीं, जनता का सेवक मानकर आम आदमी की करें मदद- आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे.के.जैन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा के लिये 4 जून को 266 तीर्थ यात्री रवाना होंगे अनुपपुर | 30-मई-2018 कलेक्टर श्रीमती अनुग...
-
महिलाओं के विरूद्ध हिंसा रोकने शैफील्ड हैलम विश्वविद्यालय से हुआ एम.ओ.यू. - अनुपपुर | 07-मार्च-2018 महिलाओं के विरूद्ध ...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
ग्राम स्वराज अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु करे आवश्यक व्यवस्थाएं- कलेक्टर श्री शर्मा अनूपपुर 18 अप्रैल 2018/ पुष्पराजगढ़ जनपद के ...

No comments:
Post a Comment