| मंगल दिवस कार्यक्रम बने मंगलकारी, कुपोषण में आयी कमी |
| अनुपपुर | 26-मई-2018 |
राज्य सरकार प्रदेश के बच्चों को कुपोषण-मुक्त बनाने के लिये निरंतर नवाचारी प्रयास कर रही है। इन्हीं में एक है सामूहिक मंगल दिवस कार्यक्रम। हर मंगलवार को आँगनवाड़ी केन्द्रों में इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की उपस्थिति में गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य, देखभाल और पोषण संबंधी समझाइश दी जाती है।
गोद-भराई, जन्म-दिन, अन्नप्राशन और किशोरी बालिकाओं के लिये परामर्श होता है। प्रत्येक मंगलवार को होने वाले इन कार्यक्रमों में ग्रामीण महिलाएँ, बालिकाएँ उत्साह से भाग ले रही हैं। जागरूकता आने से कुपोषण में भी कमी आ रही है। कार्यक्रम में परिजन भी भाग लेते हैं। गर्भवती महिला का ध्यान रखने वाले उनके संबंधी जैसे सास, ननद, जिठानी को भी बुलाकर सम्मानित किया जाता है। समाज में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। पहले जो लोग गर्भवती महिला को कार्यक्रम में नहीं आने देते थे, वे अब खुशी-खुशी अपने साथ उसे ला रहे हैं और स्वास्थ्य संबंधी जाँचों में सहयोग भी कर रहे हैं। |
Saturday, May 26, 2018
मंगल दिवस कार्यक्रम बने मंगलकारी, कुपोषण में आयी कमी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा के लिये 4 जून को 266 तीर्थ यात्री रवाना होंगे अनुपपुर | 30-मई-2018 कलेक्टर श्रीमती अनुग...
-
महिलाओं के विरूद्ध हिंसा रोकने शैफील्ड हैलम विश्वविद्यालय से हुआ एम.ओ.यू. - अनुपपुर | 07-मार्च-2018 महिलाओं के विरूद्ध ...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
ग्राम स्वराज अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु करे आवश्यक व्यवस्थाएं- कलेक्टर श्री शर्मा अनूपपुर 18 अप्रैल 2018/ पुष्पराजगढ़ जनपद के ...

No comments:
Post a Comment