| संभाग को ओ.डी.एफ. करना प्राथमिकता - आयुक्त श्री जैन |
| अब एस.डी.एम. राजस्व एवं विकास कार्यों में भी निभायेंगे सक्रिय सहभागिता |
| अनुपपुर | 26-मई-2018 |
शहडोल संभाग को ओडीएफ करना पहली प्राथमिकता है। इस कार्य में एसडीएम समन्वयक अधिकारी की भूमिका में रहेंगे। सीईओ जनपद पंचायत ग्राम पंचायतवार शौचालय निर्माण के लक्ष्य तथा उपलब्ध संसाधन यथा मिशन की उपलब्धता, निर्माण सामग्री की उपलब्धता तथा दैनिक प्रगति की जानकारी के साथ ही पर्याप्त संख्या में प्रेरक तैयार करेंगे। संभाग के सभी कलेक्टर स्वयं दैनिक रूप से प्रगति की समीक्षा करें तथा जहां भी लापरवाही पाई जाये संबंधितों के विरूद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। उक्ताशय के निर्देश आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे.के.जैन ने आज विकास कार्यों की संभाग स्तरीय बैठक में कही। बैठक में कलेक्टर शहडोल श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव, कलेक्टर उमरिया श्री मॉल सिंह, कलेक्टर अनूपपुर श्रीमती अनुग्रह पी., सीईओ जिला पंचायत शहडोल श्री एस.कृष्ण चैतन्य, सीईओ जिला पंचायत उमरिया श्री आशीष वशिष्ठ तथा सीईओ जिला पंचायत अनूपपुर सलोनी सुडाना, संयुक्त आयुक्त विकास श्री जे.के.जैन, समस्त एसडीएम तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अधीक्षण यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री ए.पी.सिंह सहित प्रधानमंत्री सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य निर्माण विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे.के.जैन ने कहा कि सभी अधिकारी एजेण्ट ऑफ चेंज बनकर कार्य करें। हमारे कार्यों से लोगों की तकदीर बदले, हम गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने के लक्ष्य के साथ अपनी सेवाएं दें। उन्होने कहा कि जलसंरक्षण एक ऐसा उपाय है जिसके माध्यम से हम जहां धरती मॉं की कोख को हरा-भरा कर सकते हैं वहीं विभिन्न रूपों में आय का साधन बना सकते हैं। हमें जिले वार संभाग के हर तालाब, स्टॉप डैम, खेत-तालाब सहित अन्य जल संरचनाओं को सूची बद्ध करके उनके संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिये एक नोडल अधिकारी नियुक्त करना होगा। इसके साथ ही बहती हुई जलधारा को रोकने हेतु श्र्रृंखला बद्ध चेकडैम का निर्माण स्थानीय संसाधन के माध्यम से करना चाहिए। संभाग के भूगोल को ध्यान रखते हुये खेत-तालाब अच्छी संरचना हो सकती है। आपने कहा कि जहां भी उत्खनन कार्य हो रहा हो वहां गड्ढो को तालाब का आकार देकर संरचना को सुरक्षित करें जिससे कोई दुर्घटना नहीं हो। इसी तरह विभिन्न निर्माण कार्यों में उपयोग की जाने वाली मिट्टी एवं मुरूम खनन की स्वीकृति ऐसे स्थानों पर दी जाये जहां जलसंरचना का निर्माण उपयुक्त हो। कमिश्नर श्री जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना से हम गांवों को एक तरफा सड़क से जोडते हैं। यदि छोटी-छोटी सड़कों का निर्माण कर दिया जाये तो गांव डबल कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे तो दूरी कम होगी, सड़कों पर लोड कम होगा तथा लोगों को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। आपने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में शांतिधाम एवं खेल मैदानों का निर्माण कराया जाये। शांतिधाम व्यवस्थित हों, लोगों को बैठने की व्यवस्था हो, पेयजल की व्यवस्था हो तथा वहां वृक्षारोपण कर उन्हें हरा-भरा किया जाये। इसी तरह जिन ग्रामों में खेल मैदान बनाये जा रहे हैं वहां खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाये, यदि संभव हो सके तो खेल प्रशिक्षक भी उपलब्ध कराये जायें। उन्होने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जायेगा। किसी भी क्षेत्र से किसी भी अधिकारी की शिकायत नहीं मिलना चाहिए। सभी अमला अच्छे माहौल में काम करके संभाग को विकास की दिशा में नई गति देने में जुट जायें। किसी तरह की लापरवाही या शिकायत पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। |
Saturday, May 26, 2018
संभाग को ओ.डी.एफ. करना प्राथमिकता - आयुक्त श्री जैन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
पर्यटन क्विज हेतु प्रतिभागी विद्यार्थियों का पंजीयन 20 जुलाई तक अनुपपुर | 15-जुलाई-2018 मध्यप्रदेश में स्कूली व...

No comments:
Post a Comment