| अधिकारियों को अपने कार्य पर गर्व होना चाहिए-कमिश्नर |
| अधिकारी संतुष्टी के साथ खुश होकर कार्य करें |
| अनुपपुर | 26-मई-2018 |
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री जे.के. जैन शहडोल ने कहा है कि सभी अधिकारियों को अपने अच्छे कार्यों के प्रति गर्व होना चाहिए। उन्होने कहा है कि अधिकारी खुश होकर कार्य करें और खुलकर कार्य करें। कमिश्नर ने कहा कि आम लोग राजस्व अधिकारियों से बहुत अपेक्षाएं रखते हैं तथा किसी भी प्रकार की मुसीबत आने पर राजस्व अधिकारियों से सम्पर्क करते हैं तथा यह अपेक्षा करते हैं कि राजस्व अधिकारी उनकी समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करायेंगें। उन्होने कहा कि आम लोगों की इन अपेक्षाओं पर राजस्व अधिकारियों को खरा उतरना चाहिए और आम लोगों के कार्य राजस्व अधिकारियों को पूर्णतः जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करना चाहिए। राजस्व अधिकारियों द्वारा जबाबदेही और संतुष्टि के साथ किया गया आम लोगों का कार्य उन्हें संतोष प्रदान करेगा और जिम्मेदारी का एहसास भी करायेगा। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री जे.के.जैन आज कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शहडोल को संबोधित कर रहे थे। कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग के सभी राजस्व अधिकारियों की जबाबदेही है कि अगर कोई व्यक्ति उसे कोई कार्य बताता है या दूरभाष पर अपनी समस्याएं बताता है तो राजस्व अधिकारी को उस पीड़ित व्यक्ति का काम सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करना चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारियों को राजस्व शासन के नियमों का ज्ञान होना चाहिए। उन्होने कहा कि राजस्व अधिकारी राजस्व से संबंधित नियमों और निर्देशों का बारीकी से अध्ययन करें। कमिश्नर ने कहा कि सभी कार्यालयों में डाक मार्किंग की सुनिश्चित व्यवस्था होनी चाहिए तथा शासन से प्राप्त होने वाले पत्रों का समय सीमा में निराकरण होना चाहिए। कमिश्नर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सीएम हेल्प लाईन एवं मुख्यमंत्री के दौरान मिली शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करायें। कमिश्नर ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में हमारी प्रगति परिणाम मूलक और प्रभावी होना चाहिए यह सभी अधिकारी सुनिश्चित करें। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर शहडोल श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव, कलेक्टर उमरिया श्री मॉल सिंह, कलेक्टर अनूपपुर सुश्री अनुग्रह पी एवं शहडोल संभाग के राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।
|
Saturday, May 26, 2018
अधिकारियों को अपने कार्य पर गर्व होना चाहिए-कमिश्नर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment