Saturday, May 26, 2018

सफलता की कहानी प्रेमलाल एवं प्रताप को 1 घंटे मे प्राप्त हुई सेवाएँ समाधान एक दिन - सुशासन का एक नया अध्याय

सफलता की कहानी
प्रेमलाल एवं प्रताप को 1 घंटे मे प्राप्त हुई सेवाएँ
समाधान एक दिन - सुशासन का एक नया अध्याय




अनूपपुर 26 मई 2018/ नागरिक अधिकारो को सशक्त बनाने का कार्य लोक सेवा गारंटी अधिनियम एवं समाधान एक दिन व्यवस्था द्वारा किया जा रहा है। ये व्यवस्थाएं मध्यप्रदेश शासन द्वारा लागू किए गए सुशासन के प्रयासो की महत्वपूर्ण कड़ी है। इन व्यवस्थाओ के फलस्वरूप चिन्हित सेवाओ को प्राप्त करने के लिए आम जन को अब किसी की इच्छा पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। सेवाएँ प्राप्त करना अब नागरिकों का अधिकार है। आम नागरिकों से जुड़ी बहुत सी ऐसी सेवाएँ है, जिनके लिए विभिन्न कार्यालयो मे भटकना पड़ता है तथा कई बार दलालो के द्वारा ठगे जाते हैं। इसका मुख्य कारण नागरिकों मे शासकीय प्रक्रियाओं का स्पष्ट न होना। इन समस्याओं को दूर करने के लिये राज्य शासन द्वारा  प्रत्येक जिले में ''समाधान एक दिन में - जन सुविधा केन्द्र'' स्थापित किए गए हैं। सुशासन का परिचय पुष्पराजगढ़ के प्रताप एवं ग्राम केकरिया के प्रेमलाल पनिका को प्राप्त हुआ। जब उनको आवेदन देने के महज 1 घंटे मे नक्शे एवं खसरे की नकल लोक सेवा केंद्र पुष्पराजगढ़ से प्राप्त हुई।  प्रति प्राप्त करते ही वो प्रफुल्लित हो उठे आपने शासन की इस व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। लोक सेवा केंद्र पुष्पराजगढ़ के द्वारा प्रतिदिन 100 से 150 आवेदनो का उसी दिन निराकरण कर आवेदको को संतुष्ट किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि समाधान एक दिन व्यवस्था अंतर्गत जन सुविधा केन्द्र में प्रतिदिन पूर्वान्ह में (जिले द्वारा निर्धारित समयावधि में) प्राप्त होने वाले आवेदनों का परीक्षण कर उसी दिन अपरान्ह में (जिले द्वारा निर्धारित समय पर) प्रमाण-पत्र जारी किये जाते हैं। यदि आवेदन में कोई कमी रहती है, तो कमी का कारण बताते हुये पत्र जारी किये जाते हैं। निर्धारित अवधि के बाद कार्यालयीन समय में आवेदन प्रस्तुत करने वाले नागरिकों को अगले दिन प्रमाण-पत्र दिये जाते हैं। जन सुविधा काउंटर के आगंतुक डेस्क पर नागरिक को आवेदन-पत्र का फार्म उपलब्ध रहता है, जिसके साथ आवश्यक संलग्नकों की सूची होती है। आवेदन-पत्रों को भरने के लिये केन्द्र में सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।

जन सुविधा केंद्र से समाधान एक दिन व्यवस्था अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सेवाएँ


जन-सुविधा केन्द्र से उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाऐं मूल निवासी प्रमाण-पत्र, अस्थायी जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण पत्र, मतदाता सूची के सत्य प्रतिलिपि, एफआईआर की प्रति प्रदान करना, राजस्व न्यायालयों के अंतिम आदेश की छायाप्रति, लर्निंग ड्राइविंग लाईसेंस की प्रतिलिपि, मर्ग इंटिमेशन का छायाप्रति, चालू खसरा की प्रतिलिपि, बी-1 खतौनी/ चालू नक्शा की प्रतिलिपि, प्रसूति अवकाश सहायता योजना, जननी सुरक्षा योजना, बृद्धा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना, मुख्यमंत्री निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना, विवाह प्रोत्साहन योजना, निःशक्त छात्र/ छात्राओं के लिये उच्च शिक्षा में दी जाने वाली फीस निर्वाह भत्ता एवं परिवहन भत्ता योजना, निःशक्त जन सहायता अनुदान योजना, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा निःशक्त पेंशन योजना, रोजगार कार्यालय में पंजीयन, रोजगार कार्यालय में पंजीयन का नवीकरण आदि सेवाओं का प्रदाय किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें