| (सफलता की कहानी) समूह ने बदली दिव्यांग गोमती की जिंदगी |
| अनुपपुर | 03-मई-2018 |
ग्राम में म.प्र.दीन दयाल अन्त्योदय योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रारंभ होने के बाद गोमती बाई ने अपने ही टोले की महिलाओं के साथ चर्चा कर समूह का गठन किया एवं समूह का नाम महिला बचत स्वयं स्व सहायता समूह रखा एवं समूह के सदस्यों ने गोमती को सर्व सम्मति से अपने समूह की पुस्तक लिखने का कार्य भी सौपा गया। गोमती ने आरसेटी से 21 दिवस का सिलाई का प्रशिक्षण भी लिया एवं प्रशिक्षण उपरांत समूह से बीस हजार रू. लेकर अपनी सिलाई दुकान को खोली एवं वह दो सिलाई मशीन लेकर उस मशीन में इलेक्ट्रानिक बटन लगवाया ताकि वह कार्य कर सके। अपने सिलाई के कार्य के साथ-साथ गोमती ने कार्य को आगे बढ़ाते हुए गांव के महिलाओं को प्रशिक्षण देने का भी कार्य कर रही है और आज उसकी आमदनी प्रतिदिन औसतन 400 रू. है। वह ग्राम संगठन में पुस्तक संचालन का भी कार्य कर रही है जिससे वह 500 रू. मानदेय दिया जाता है। दिव्यांग होने के कारण गोमती को जो लोग कल तक हेय दृष्टि से देखते थे आज वही उसे सम्मान देते हैं और बड़ाई करते नहीं थकते। कभी खुद की जिंदगी को बोझ समझने वाली गोमती आज दूसरों के लिए पथ प्रदर्शक बन रही है। उसकी वर्तमान स्थिति को देखते हुए ससुराल में भी उसे स्थान मिलने लगा है और वह ससुराल आने जाने लगी है। |
Thursday, May 3, 2018
(सफलता की कहानी) समूह ने बदली दिव्यांग गोमती की जिंदगी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
पेंशन पोर्टल मे जानकरियों के अपडेशन का कार्य शीघ्र करे- कलेक्टर श्री अजय शर्मा अनूपपुर 14 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने सम...
-
प्रत्येक महीने के प्रथम दिन मनेगा राजस्व दिवस राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा अनुपपुर | 03-जुलाई-2018 ...
-
किसानों को सबसे ज्यादा राहत देने वाला प्रदेश बन गया है मध्यप्रदेश प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री...

No comments:
Post a Comment