जिला स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 12 मई को खूटाटोला में
अनूपपुर 03 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने बताया है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत जैतहरी के खूटाटोला में 12 मई को किया जायेगा। आपके द्वारा समस्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कोतमा, जैतहरी, अनूपपुपर एवं पुष्पराजगढ़ तथा समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका, नगर पंचायत कोतमा, पसान, बिजुरी, जैतहरी, अनूपपुर एवं अमरकंटक को सामूहिक विवाह हेतु सम्मिलित होने वाले जोड़ो का पंजीयन समग्र पोर्टल पर करते हुए पात्र जोडो की सूची समग्र विवाह पोर्टल से जनरेट कर कार्यालय को विवाह के दो दिवस पूर्व उपलब्ध कराना सूनिश्चित करने के निर्देश दिये गए हैं। जिससे संबंधित जोेड़ो को समय-सीमा में प्रोत्साहन राशि प्रदान करते हुए समग्र विवाह पोर्टल से प्रमाण पत्र जनरेट कर विवाह स्थल पर ही उपलब्ध कराया जा सके।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंद निराश्रित, निर्धन परिवार की विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यक्ता महिलाओं के सामूहिक विवाह हेतु गृहस्थी की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता पहुंचाई जाती है।

No comments:
Post a Comment