Thursday, May 3, 2018

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक एवं डी.फार्मा पाठ्यक्रमों प्रवेश परीक्षा 5 एवं 6 मई को

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक एवं डी.फार्मा पाठ्यक्रमों प्रवेश  परीक्षा 5 एवं 6 मई को



अनूपपुर 03 मई 2018/ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के स्नातक, परा-स्नातक और डी-फार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये विश्वविद्यालय द्वारा 5 एवं 6 मई को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। इसके लिये देशभर में 31 स्थानों पर 37 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा तीन पालियों में प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक प्रथम पाली, दोपहर एक से तीन बजे तक द्वितीय पाली एवं तृतीय पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित की जायेगी।  पांच मई को स्नातक पाठ्यक्रमों और डी-फार्मा के लिये प्रवेश परीक्षा एवं छह मई  को परा-स्नातक पाठ्यक्रमों के लिये प्रवेश परीक्षा होगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें