समाधान एक दिवस मे सेवा प्रदाय मे उत्कृष्टता के लिए सीईओ पुष्पराजगढ़ श्री त्रिपाठी को किया गया सम्मानित
अनूपपुर 3 मई 2018/ समाधान एक दिवस अंतर्गत अप्रैल माह मे सेवा प्रदाय मे उत्कृष्टता के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ श्री आरपी त्रिपाठी को मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। लोक सेवा केंद्र पुष्पराजगढ़ का कैटेगरी-बी के अंतर्गत सेवा प्रदाय मे अप्रैल माह मे उत्कृस्ठ प्रदर्शन रहा है। इस समय सीमा मे श्री त्रिपाठी लोक सेवा केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी रहे हैं। कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने श्री त्रिपाठी को बधाई देता हुए कहा ज़िले के अन्य अधिकारियों से कार्य मे ऐसी ही उत्कृष्टता अपेक्षित है।
समाधान एक दिवस के माध्यम से मूल निवासी प्रमाण-पत्र, अस्थायी जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण पत्र,एफआईआर की प्रति प्रदान करना, राजस्व न्यायालयों के अंतिम आदेश की छायाप्रति, लर्निंग ड्राइविंग लाईसेंस की प्रतिलिपि, वाहन फिटनेस प्रमाण पत्र की छायाप्रति, डुप्लीकेट वाहन पंजीयन कार्ड, प्रसूति अवकाश सहायता योजना, जननी सुरक्षा योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं निःशक्त पेंशन योजना की प्रथम बार स्वीकृति एवं प्रदाय, रोजगार कार्यालय मे पंजीयन एवं पंजीयन का नवीनीकरण, मतदाता सूची की सत्यापित प्रति आदि सेवाओं का प्रदाय किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment