घर बैठे कर सकते है खसरा खतौनी नक्शा के आवेदन
अनूपपुर 03 मई 2018/ लोक सेवा प्रबंधक श्रीमती सोनू सिंह राजपूत ने बताया है कि लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा नवीन व्यवस्था ई.के.वाई.सी. प्रारम्भ की गई है, जिसके तहत आवेदक आधार कार्ड नम्बर के माध्यम से घर बैठे राजस्व की सेवा क्रमश खसरा खतौनी नक्शा हेतु आवेदन कर सकेगा।आपने लोक सेवा केंद्र के संचालको एवं तहसीलदारों को ध्यानाकर्षित करते हुए बाते है कि लोक सेवा केंद्र की आई डी में एक ऑप्शन राजस्व ई.के.वाई.सी. जोड़ा गया है।यहां वह आवेदन दिखेगा। लोकसेवा केंद्र इस आवेदन का प्रिंट निकालकर तहसील आफिस भेजेगे।तथा निर्धारित खसरा खतौनी नक्शा के प्रमाण पत्र डिस्पोजल को आवेदक को वर्तमान व्यवस्था की तरह उपलब्ध करा देवेंगे।इस सेवा के लिए लोक सेवा केंद्र शुल्क सिर्फ 25 रुपये लिया जावेगा।

No comments:
Post a Comment