Thursday, May 3, 2018

ग्राम स्वराज अभियान के क्रियान्वयन की केंद्र से आए अधिकारियों द्वारा की गयी समीक्षा 5 मई तक शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के दिये गए निर्देश

ग्राम स्वराज अभियान के क्रियान्वयन की केंद्र से आए अधिकारियों द्वारा की गयी समीक्षा
5 मई तक शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के दिये गए निर्देश 



अनूपपुर 3 मई 2018/ 14 अप्रैल से 5 मई 2018 तक संचालित ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ के ग्राम पंचायत जरही, करौंदी , उमनिया, बेलगांव एवं बहपुर के समस्त पात्रों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इंद्रधनुष का शत-प्रतिशत लाभ प्रदाय सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी समीक्षा के लिए भारत सरकार कृषि विभाग के  उपसचिव श्री रमेश कुमार ममगई व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अवर सचिव श्री शमी अहमद खान चयनित गांवों के भ्रमण में है।  अधिकारियों के द्वारा ग्रामीणो से  चिन्हित योजनाओ के क्रियान्वयन के संबंध  मे विस्तृत चर्चा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। 


श्री रमेश कुमार ममगई एवं श्री शमी अहमद खान द्वारा समीक्षा के दौरान करौंदी ग्राम मे 29 हितग्राहियों को उज्ज्वला योजनांतरगत गैस कनैक्शन का वितरण किया गया। आपके द्वारा संबन्धित अधिकारियों को 5 मई तक समस्त उल्लेखित सेवाओं के शत प्रतिशत लक्षित प्रदाय करने  हेतु निर्देश दिये गए हैं। केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ श्री आरपी त्रिपाठी , ज़िला खाद्य अधिकारी विपिन पटेल समेत अन्य जिलास्तरीय एवं  विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।






No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें