अब तक 69 कृषकों से 136.9 क्विन्टल गेहू का किया गया है उपार्जन
अनूपपुर 03 मई 2018/ जिला खाद्य अधिकारी श्री विपिन पटेल ने बताया है कि अनूपपुर जिले में गेहूं विक्रय हेतु 1459 कृषको ने अपना पंजीयन कराया है। आपने बताया है कि आदिमजाति सेवा सहकारी समिति अनूपपुर में 240, कोतमा में 120, जैतहरी में 116, बेनीबारी में 93, भेजरी में 117, दुलहरा में 284, फुनगा में 249 एवं राजेन्द्रग्राम में 240 कृषकों ने गेहूं विक्रय में अपना पंजीयन कराया है। अब तक 69 कृषकों से 136.9 क्विन्टल गेहू का उपार्जन किया जा चुका है। आदिमजाति सेवा सहकारी समिति अनूपपुर में 26 कृषकों ने 64.4 क्विटल गेहू, कोतमा में 22 कृषकों ने 42.25 क्विटल गेहू, जैतहरी दो कृषको ने 2.5 , भेजरी में एक कृषक ने 2.7 और दुलहरा में आठ कृषकों ने 11.55, फुनगा में दस कृषकों ने 13.5 क्विटल गेहूं का विक्रय किया है। एवं राजेन्द्रग्राम में 240 कृषकों ने गेहूं विक्रय में अपना पंजीयन कराया है अब तक 69 कृषकों से 136.9 क्विन्टल गेहू का विक्रय किया है।

No comments:
Post a Comment