5 मई को आजीविका एवं कौषल विकास दिवस का आयोजन
अनूपपुर 03 मई 2018/ जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम अनूपपुर श्री शशांक सिंह ने बताया है कि भारत सरकार के निर्देषानुसार जिला प्रषासन के सहयोग से जिले में 14 अप्रेल से 05 मई तक ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत विभिन्न तिथियो में कई आयोजन किये जा रहे है इसी क्रम में जिले के चारो विकासखण्डोें में आजीविका एवं कौषल विकास दिवस का आयोजन क्रमषः अनूपपुर में सामुदायिक भवन बदरा,जैतहरी मे स्वसहायता भवन अनूपपुर,कोतमा मे स्वसहायता भवन, पुष्पराजगढ में स्वसहायता भवन में 5 मई 2018 को किया जा रहा है।
कार्यक्रम में म.प्र.डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन द्वारा संचालित स्व-सहायता समूह एवं उनके संगठनो द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं अनुभवो का अदान प्रदान किया जावेंगा साथ ही उत्कृष्ट कार्य करे रहे समूह सदस्यो,समूह,एवं संगठनों को सम्मानित किया जावेंगा। कार्यक्रम में समूहो,संगठनो को चक्रीय राषि, सामुदायिक निवेष निधि, एवं सीसीएल की राषि का वितरण किया जावेगा । मिषन अंतर्गत रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम के लाभांवितो की सफलता की कहानी एवं जिले में इस हेतु संचालित संस्थाओं के द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए प्रतिभागियों का चयन किया जावेगा। साथ ही शासन के अन्य विभागोेें द्वारा संचालित की जा रही हितग्राही मूलक योजनाओेें की जानकारी प्रदान कर आवेदन भी प्राप्त किये जावेगें जिससे अधिक से अधिक सदस्यों को आजीविका गतिविधी एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान किया जाकर षासन की मंषानुसार आपेक्षित परिणाम प्राप्त किये जा सके ।
श्री सिंह ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक से संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर लाभान्वित हो।

No comments:
Post a Comment