Friday, May 4, 2018

जिले के विकासखण्डों में ग्राम स्वराज अभियान अन्तर्गत आजीविका एवं कौशल विकास दिवस का आयोजन आज

जिले के विकासखण्डों में ग्राम स्वराज अभियान अन्तर्गत आजीविका एवं कौशल विकास दिवस का आयोजन आज


      अनूपपुर 04 मई 2018/  प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर डाॅ0 आर.पी. तिवारी ने बताया है कि भारत सरकार के निर्देषानुसार जिले में 14 अप्रैल से प्रारंभ हुए ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत विभिन्न तिथियो में कई आयोजन किये गये हैं। इसी क्रम में जिले के चारो विकासखण्डोें में आजीविका एवं कौशल विकास दिवस का आयोजन आज 5 मई को किया जायेगा। आजीविका एवं कौषल विकास दिवस अनूपपुर में सामुदायिक भवन बदरा में जिसके प्रभारी अधिकारी श्री अभय डुंगडुंग एवं सहायक अधिकारी श्री धर्मेद्र गुप्ता, जैतहरी मंे स्वसहायता भवन अनूपपुर में जिसके प्रभारी अधिकारी श्री राजकुमार जाटव एवं सहायक अधिकारी श्रीमती सीमा पटेल, कोतमा मे स्वसहायता भवन में जिसके प्रभारी अधिकारी श्री आनंद शर्मा एवं सहायक अधिकारी श्री रजनीश परिहार, पुष्पराजगढ में स्वसहायता भवन में जिसके प्रभारी अधिकारी श्री दीपक मोदनवाल एवं सहायक अधिकारी मो0 तारिक के अनुरक्षण मे आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन माध्यान्ह 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया जायेगा। 
       कार्यक्रम में म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन द्वारा जारी स्व-सहायता समूह के 30 बिन्दु एवं 12 सूत्रों का वाचन, कार्यक्रम अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं नियोजन, रोजगार मेला की विस्तृत जानकारी, मिषन अंतर्गत रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम के लाभांवितो की सफलता की कहानी एवं जिले में इस हेतु संचालित संस्थाओं के द्वारा विस्तृत जानकारी,  मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना एवं मंख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के प्रकरण स्वीकृति, आर.एफ., सी.आई.एफ., सी.सी.एल. वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान जिले मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल संगठन को पुरूष्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम में शासन के अन्य विभागोेें द्वारा संचालित की जा रही हितग्राही मूलक योजनाओेें की जानकारी प्रदान कर आवेदन भी प्राप्त किये जावेगें, जिससे अधिक से अधिक सदस्यों को आजीविका गतिविधी एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान किया जाकर षासन की मंषानुसार आपेक्षित परिणाम प्राप्त किये जा सके।  कार्यक्रम में जिला व्यापार उद्योग, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आदिवासी विकास, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी, आरसेटी, सबल, आई.एल एण्ड एफ,एस द्वारा विभागीय योजनाओं एवं सफलता की कहानियों के स्टाल लगाकर ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक जानकारी दी जायेगी। 
डाॅ0 आर.पी. तिवारी ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक से संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर लाभान्वित हो। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें