| म.प्र. में एक लाख 57 हजार महिलाओं को निःशुल्क मिले ड्राइविंग लाइसेंस |
| अनुपपुर | 04-मई-2018 |
प्रदेश में महिलाओं को निःशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस देने की योजना में अभी तक एक लाख 57 हजार 470 ड्राइविंग लाइसेंस जारी किये गये हैं। इनमें से एक लाख 38 हजार लायसेंस महिलाओं के लिये लगाये गये विशेष पिंक लायसेंस शिविरों में बने और वितरित हुए हैं। यह योजना 28 दिसम्बर 2015 से लागू की गई है। इसमें अभी तक 2 लाख 27 हजार 604 लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस भी बनाये गये हैं।
राज्य शासन के परिवहन विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से यात्री परिवहन में महिलाओं के लिये 11 से 16 नम्बर तक की सीट आरक्षित की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिये यात्री वाहनों पर हेल्प लाइन नम्बर 1091 अंकित करवाया गया है। नवजात शिशुओं को स्तनपान करवाने के लिये ड्रायवर के पीछे वाली सीट महिलाओं के लिये आरक्षित की गई है। सीट के तीन तरफ परदा लगाने के लिये भी परमिट शर्तों में निर्देश दिये गये हैं। इसी के साथ, स्कूल बसों में छात्राओं के बैठे होने पर महिला ड्रायवर/ महिला परिचालक अथवा शैक्षणिक संस्थान की एक महिला कर्मचारी अथवा परिचारिका का होना अनिवार्य किया गया है। परमिट में भी यह शर्त प्रभावशील की गई है।
दिव्यांग यात्रियों को किराये में छूट
प्रदेश में संचालित यात्री वाहनों में दिव्यांगों के लिये भी विशेष व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। दिव्यांगों को यात्री वाहनों में पचास प्रतिशत की छूट दी जा रही है। दिव्यांगों के लिये यात्री बसों में सीट क्रमांक एक से दस तक आरक्षित की गई है। |
Friday, May 4, 2018
म.प्र. में एक लाख 57 हजार महिलाओं को निःशुल्क मिले ड्राइविंग लाइसेंस
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment