Friday, May 4, 2018

जानवरो के लिए जल उपलब्ध कराकर दिया मानवीय संवेदनाओ का परिचय ज़िला प्रशासन की विशेष पहल से जानवरो को उपलब्ध हो रहा है पानी


सफलता की कहानी
जानवरो के लिए जल उपलब्ध कराकर दिया मानवीय संवेदनाओ का परिचय
ज़िला प्रशासन की विशेष पहल से जानवरो को उपलब्ध हो रहा है पानी



अनुपपुर 4 मई 2018/ जल या पानी एक आम रासायनिक पदार्थ है जिसका अणु दो हाइड्रोजन परमाणु और एक ऑक्सीजन परमाणु से बना है - H2O, यह सारे प्राणियों के जीवन का आधार है। साफ और ताजा पेयजल मानवीय और अन्य जीवन के लिए आवश्यक है, जीवन के इस आधार जल  का  दुनिया के कई भागों में खासकर विकासशील देशों में भयंकर संकट है और विशेसज्ञों का ऐसा अनुमान है कि 2025 तक विश्व की आधी जनसंख्या इस जलसंकट से दो-चार होगी। पर्यावरणीय परिवर्तन, जल स्त्रोतों के विकृत उपयोग एवं प्रदूषण के कारण स्वच्छ जल की उपलब्धता निरंतर कम होती जा रही है। 
निरंतर कम हो रही जल की उपलब्धता मे सभी की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जल का उचित प्रबंधन एवं संवर्धन समय की मांग है। अनुपपुर मे कलेक्टर श्री अजय शर्मा के मार्गदर्शन में वर्तमान ग्रीष्म ऋतु का ध्यान रखते हुए ज़िले के हर कोने में पेय जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु व्यवस्थाओं की नियमित रूप से समीक्षा एवं वस्तुस्थिति का निरीक्षण किया जा रहा है। ज़िला प्रशासन द्वारा पेय जल की उपलब्धता के सम्बंध में किसी भी अव्यवस्था की सूचना मिलने पर तुरंत वस्तुस्थिति का मूल्याँकन कर यथोचित कार्यवाही की जा रही है।


इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा विशेष संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जल स्त्रोतों के पास पिटो के निर्माण के निर्देश दिए गए थे।इस निर्देश में निहित मानवीय संवेदनाओं को क्रियान्वयन करने वाले अधिकारियों ने भी समझा और पिटो के निर्माण का कार्य युधस्तर पर प्रारम्भ करा दिया गया। परम्परागत जल स्त्रोत कुओं से लेकर हैंडपम्प एवं ट्यूबवेल के समीप पिटो का निर्माण किया गया। जिसके फलस्वरूप जल अब फैलकर ख़राब नही होता बल्कि इन्हि पिटो में एकत्रित हो जाता है जिसका उपयोग जानवरो द्वारा अपनी प्यास बुझाने के  लिए किया जा रहा है। साथ ही जल  फैलने  से कीचड़ आदि की समस्या भी नही होती है। बिना किसी बड़ी लागत के इस विशेष प्रयास से जो पुनीत कार्य किया जा रहा है। उसके माध्यम से ज़िला प्रशासन की व्यवहारिक बुद्धिमत्ता स्पष्ट रूप  से मुख़रित होती है। ग्रामीणों द्वारा ज़िला प्रशासन की इस पहल की भारी सराहना की जा रही है। 



साथ ही आप सभी के द्वारा  पुण्य के इस कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है ताकि लक्षित उद्देश्य की प्राप्ति सुनिश्चित हो जाए।ग्रामवासियों का कहना है कि ज़िला प्रशासन द्वारा पिट के पानी को स्वच्छ रखने के लिए की गयी अपील में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। जल की समस्या से बिना बुद्धिमत्ता एवं ज़िम्मेदारी के नही निपटा जा सकता। ज़िला प्रशासन की यह पहल निश्चित रूप से जल समस्या का उत्तर प्राप्त करने में पथप्रदर्शित कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें