| स्मार्ट प्रशिक्षण प्रक्रिया से जुड़ेंगी एक लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ता |
| जर्मनी के सहयोग से विकसित हो रहा है ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम |
| अनुपपुर | 04-मई-2018 |
प्रदेश की एक लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नवीनतम जानकारियों के साथ निरंतर प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिये जर्मनी की अंतर्राष्ट्रीय संस्था जी.आई.जेड़. के सहयोग से ऑनलाइन पाठ्यक्रम आरंभ किया जा रहा है। आंगनवाड़ी शिक्षा के नाम से तैयार वर्चुअल लर्निग प्लेटफार्म प्रदेश की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों के लिए विकसित किया गया है।
आंगनवाड़ी शिक्षा वास्तव में व्यक्तिगत सीखने का प्लेटफार्म है। इसमें सभी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक अपने-अपने कार्य-स्थल पर एक साथ एक समान रूप से सरलता से प्रशिक्षण ले सकेंगी। इसे बहुत ही सरल, मनोरंजक और प्रभावी बनाया गया है। खेल-खेल में सीखने, फिल्म, क्विज तकनीक को भी सीखने की प्रक्रिया में शामिल किया गया है। यह कोर्स सात माड्यूल और 45 पाठों में विभाजित है। सिखाये गये विषयों पर कार्यकर्ता की समझ की जाँच के लिये रूचिकर गतिविधियाँ बनाई गई हैं। कोर्स पूरा करने में लगभग 45 घंटे लगेंगे। पाठ्यक्रम पूर्ण होने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट दिया जायेगा। विश्व में सबसे अधिक उपयोग होने वाले सशक्त, सरल और सुरक्षित लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम मॉड्यूल फ्रेमवर्क पर ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम को तैयार किया गया है। भविष्य में इसे मोबाइल एप के रूप में विकसित किया जायेगा, जिसका उपयोग कहीं भी किया जा सकेगा। ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम से आंगनवाड़ी सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। |
Friday, May 4, 2018
स्मार्ट प्रशिक्षण प्रक्रिया से जुड़ेंगी एक लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment