Friday, May 4, 2018

सफलता की कहानी आजीविका दिवस पर भोपाल में सम्मानित होगा जिले का पवित्र संकुल संगठन कृषि सीआरपी चंपा अपने अनुभवों को भोपाल में साझा करेंगी जिला स्तर एवं ब्लाक स्तर पर भी होंगे विविध कार्यक्रम

सफलता की कहानी
आजीविका दिवस पर भोपाल में सम्मानित होगा जिले का पवित्र संकुल संगठन
कृषि सीआरपी चंपा अपने अनुभवों को भोपाल में साझा करेंगी
जिला स्तर एवं ब्लाक स्तर पर भी होंगे विविध कार्यक्रम




अनूपपुर 4 मई 2018/ म.प्र.दीन दयाल अन्त्योदय योजना, म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन अंतर्गत 5 मई 2018 को आजीविका दिवस पर जिला एवं ब्लाक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विदित हो कि दिनांक 14 अप्रैल 2018 से 5 मई 2018 तक ग्राम स्वराज अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 5 मई 2018 को आजीविका दिवस का आयोजन किया जाना है।


जिले में भी उक्त आयोजन जिला कलेक्टर श्री अजय कुमार शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डा. आर.पी.तिवारी के नेतृत्व एवं मार्गदर्षन मे किया जा रहा है। म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री शषांक प्रतााप सिंह ने बताया कि उक्त दिवस पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत गठित पवित्र संकुल संगठन बेनीबारी को उनके बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा,जिसे संकुल स्तरीय संगठन की अध्यक्ष श्रीमति सुषीला प्राप्त करेंगी, ंइसके साथ ही जिले में कृषि सामुदायिक स्त्रोत व्यक्ति सुश्री चंपा भी समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन मे आये परिवर्तनों से संबंधित अनुभवों को भोपाल मंे आयोजित कार्यक्रम में साझा करेंगी। पवित्र संकुल संगठन बेनीबारी अंतर्गत कुल 45 ग्रामों मे 38 ग्राम संगठन एंव 488 स्व सहायता समूह शामिल हैं तथा संकुल स्तरीय संगठन की कुल निधि 1करोड़ 46 लाख रू है , तथा वार्षिक टर्न ओवर 3 से 4 करोड़ रू है। अभी तक यह संकुल स्तरीय संगठन कुल 14 लाख 50 हजार रू शुद्ध लाभ अर्जित कर चुका है तथा पवित्र संकुल संगठन द्वारा बेनीबारी में ही सामुदायिक प्रषिक्षण केंद्र का संचालन भी किया जा रहा है, जिसमे गत वित्तीय वर्ष 2017-18 में कुल 56 प्रषिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन हो चुका है जिसमें 1420 प्रतिभागी प्रषिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, प्रषिक्षण केंद्र कोे कुल 24 लाख रू का लाभ प्राप्त हुआ है।

उक्त अनुक्रम में जिला एवं ब्लाक स्तर पर भी बेहतर कार्य करने वाले सामुदायिक स्त्रोत व्यक्तियों, स्व सहायता समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संगठनों को पुरस्कृत किया जायेगा तथा समूह की दीदियों द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया जायेगा। साथ ही आजीविका मिषन के माध्यम से विभिन्न रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार / स्वरोजगार कर रहे युवा भी अपनी सफलता की कहानियों को बतायेंगे। इसके अलावा अन्य विभागीय प्रतिनिधि अपने स्टाल लगाकर अपनी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे।

उक्त आयोजन जिला मुख्यालय पर स्व सहायता समूह भवन, कोतमा में स्व सहायता समूह भवन तथा बदरा मे सामुदायिक भवन तथा पुष्पराजगढ़ में स्व सहायता समूह भवन में किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें