| आजीविका मिशन प्रमुख श्री एल.एम.बेलवाल ने लिया मिशन गतिविधियों का जायजा |
| सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र बेनीबारी का किया शुभारंभ, समूह के 12 सूत्रों एवं संवहनीय आजीविका के 30 बिंदुओं के परिपालन हेतु समझाईश प्रदान की |
| अनुपपुर | 26-अप्रैल-2018 |
श्री एल.एम. बेलवाल ने इस दौरान बेनीबारी स्थित सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र का औपचारिक शुभारंभ भी किया, साथ ही बेनीबारी में पवित्र संकुल स्तरीय संगठन के कार्यालय भवन एवं धुम्माकापा में ममता ग्राम संगठन के कार्यालय भवन का औपचारिक शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर राज्य परियोजना प्रबंधक-सामुदायिक संस्थागत विकास श्रीमति सुषमा मिश्रा, स्टेट एंकर पर्सन श्री जी प्रकाश राव तथा सहायक राज्य परियोजना प्रबंधक-मूल्यांकन एवं अनुश्रवण श्री सुदेश साहनी भी उपस्थित रहे। विदित हो कि आजीविका मिशन अंतर्गत मिशन स्टाफ एवं समुदाय के क्षमतावर्धन हेतु निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, इन कार्यक्रमों के नियमित एवं सुचारू संचालन हेतु समुदाय द्वारा संचालित सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र की अवधारणा पर इस प्रशिक्षण केंद्र का शुभांरभ किया गया, जहां एक साथ कम से 70 प्रतिभागियों का आवासीय प्रशिक्षण किया जा सकता है। इस प्रशिक्षण केंद्र की सबसे अहम् बात यह है कि यहां पर प्रतिभागियों के भोजन, आवास, आने जाने के सबंधी समस्त प्रबंधन समूह की दीदियों द्वारा ही किये जाते है। मिशन प्रमुख श्री बेलवाल की उपस्थिति के इस अवसर पर अनूपपुर, शहडोल एवं डिंडौरी जिले से आई समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संगठनों के प्रतिनिधियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें श्री बेलवाल ने समूह की दीदियों को समूह के बारह सूत्र एवं संवहनीय आजीविका के तीस बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए उनके परिपालन पर जोर दिया। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में अनूपपुर, शहडोल एवं डिंडौरी जिले की जिला इकाई तथा ब्लाक टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे। श्री बेलवाल ने सामुदायिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि आगामी वर्षा ऋतु में समस्त समूह सदस्य अपने अपने खेत की मेड़ों पर फलदार वृक्ष ग्रॉफ्टेड आंवला, अमरूद, नीबू, नाशपाती, मुनगा एवं बासं के पौधे लगाये एवं भविश्य में अतिरिक्त आय प्राप्त करें। साथ ही उन्होंने सभी समूह सदस्यों को उनके समूह, ग्राम संगठन एवं सीएलएफ में प्राप्त होने वाली राशि का पारदर्शिता के साथ हिसाब रखने, गरीब एवं अतिगरीब परिवारों को प्राथमिकता के साथ लाभ दिलाने तथा समूह के प्रत्येक सदस्य के घर में शौचालय निर्माण एवं उसके उपयोग हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किये। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक अनूपपुर, शहडोल एवं डिंडौरी के श्री शशांक प्रताप सिंह, श्रीमति शैलजा सिंह एवं श्री अजय सिंह अपनी जिला इकाई एवं ब्लाक इकाई टीम के सदस्यों के साथ उपस्थित रहे। |
Thursday, April 26, 2018
आजीविका मिशन प्रमुख श्री एल.एम.बेलवाल ने लिया मिशन गतिविधियों का जायजा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...


No comments:
Post a Comment