| इंस्पायर अवॉर्ड के लिए प्रविष्टि कराने के लिए दिशा निर्देश जारी |
| अनुपपुर | 26-अप्रैल-2018 |
इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजनांतर्गत वर्ष 2018-19 हेतु ई-मैनेजमेंट के माध्यम से प्रविष्टि करने हेतु दिशा निर्देश सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त हाई स्कूल एवं माध्यमिक शाला के प्राचार्यों के लिए जारी किए गए हैं। जिन शालाओं में कक्षा 6वीं से कक्षा 10वीं तक अध्यापन होता है, उनके द्वारा कार्यवाही ऑनलाईन की जाए। पहली कार्यवाही संबंधित शाला का ऑनलाईन पंजीयन एवं दूसरी कार्यवाही संबंधित शालाओं के विद्यार्थियों का ऑनलाईन पंजीयन करना हैं। उक्त दोनों कार्यवाही भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग की वेबसाइट www.inspireawards.dst.gov.in पर ऑनलाईन की जानी हैं।
शाला के प्राचार्य अथवा प्रधानाध्यपक कक्षा 6वीं से कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विज्ञान विषय में अभिरूचि रखने वाले 2 से 3 छात्रों के विज्ञान संबंधी किसी भी विषय पर 200 शब्दों में उनकी लिखित अभिव्यक्ति (आइडिया) को ऑनलाईन एंट्री करेंगे तथा इसके साथ विद्यार्थियों का बैंक खाता क्रमांक तथा बैंक का नाम तथा बैंक का आईएफएससी कोड एवं आधार कार्ड के नम्बर की भी ऑनलाईन एंट्री करेंगे। जिसे जिला अथॉरिटी द्वारा सत्यापन करने के उपरांत स्टेट अथॉरिटी के तथा फिर स्टेट अथॉरिटी के द्वारा नेशनल अथॉरिटी (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार को अग्रेषित किया जाएगा) उक्त चयनित दो विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा 10 हजार रूपए की राशि दी जाएगी, जो विद्यार्थियों के खाते में जमा कराई जाएगी। इसी राशि से चयनित विद्यार्थी को अपने आइडिया के संबंध में मॉडल प्रोजेक्टर तैयार कर जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सम्मिलित होना होगा। प्रविष्टि की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है। |
Thursday, April 26, 2018
इंस्पायर अवॉर्ड के लिए प्रविष्टि कराने के लिए दिशा निर्देश जारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment