| आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित |
| अनुपपुर | 26-अप्रैल-2018 |
राज्य शासन द्वारा नवयुवकों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करने के उद्देश्य से ऐसे युवाओं को जिनके पास 1 एकड़ न्यूनतम कृषि भूमि हो और पशु पालन कर रहे हैं, ऐसे आवेदक 05 से 10 दुधारु पशु (गाय या भैंस) बैंक से ऋण स्वीकृत कराकर डेयरी व्यवसाय शुरु कर सकते हैं। इकाई की अधिकतम सीमा राशि 10 लाख रुपये है, जिसमें मार्जिन मनी सहायता के रुप में इकाई लागत का 25ः सामान्य वर्ग हेतु अधिकतम (1.50 लाख) तथा अनुसूचित जनजाति हेतु 33ः अधिकतम (02 लाख) रुपये प्रदाय की जायेगी। बैंक से प्राप्त ऋण पर 5ः वार्षिक ब्याज की दर से (अधिकतम रु. 25 हजार प्रतिवर्ष) ब्याज की प्रतिपूर्ति 07 वर्षों तक विभाग द्वारा की जायेगी। शेष ब्याज की प्रतिपूर्ति हितग्राही को स्वयं करना होगी।
उक्त योजना का जो पशु पालक लाभ प्राप्त करना चाहते हों वे नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था या उपसंचालक पशुपालन कार्यालय में सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक विकासखण्ड में 50 प्रकरण स्वीकृति का लक्ष्य रखा गया है। पशुपालकों से अनुरोध है कि वे गोकुल महोत्सव में आयोजित शिविरों में आवेदन पत्र भर सकते हैं या नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था के प्रभारी से सम्पर्क कर सकते हैं। |
Thursday, April 26, 2018
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment