| कोतमा नगर के प्रमुख गली चौराहों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च |
| अनूपपुर पुलिस अधीक्षक ने नगर के प्रमुख स्थानों में पैदल चलकर लिया जायजा, नगर के रेलवे स्टेशन में भी पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण |
| अनुपपुर | 09-अप्रैल-2018 |
पुलिस अधीक्षक श्री हितेश चौधरी के मार्गदर्शन से कोतमा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक ने 8 अप्रैल दिन रविवार को नगर की प्रमुख चौक-चौराहों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किए। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी विजय प्रताप सिंह, थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस बल नगर के प्रमुख गली चौराहों में पैदल चलकर फ्लैग मार्च किए जा रहें हैं, सभी वर्ग के लोगों को पुलिस द्वारा समझाइश दी जा रही है कि समाज में किसी भी प्रकार से अमन चैन से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा, किसी भी वर्ग को लेकर कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक टिप्पणियां, भाषण या मैसेज उत्साह बयान कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर की गली चौराहों में पैदल चलकर जगह-जगह पर जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को निर्देशित किए कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है या कोई भी व्यक्ति कानून तोड़ने की कोशिश करेगा उसके साथ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस गस्त बढ़ाए जाने व सभी आने-जाने वाले वाहनों के निरीक्षण के भी आदेश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर के समाज सेवी वा जनप्रतिनिधि व सामान्य लोगों से अपील करते हुए शांतिपूर्वक भाई चारे के साथ रहने की अपील की गई जिससे नगर में अमन चौन शांति कायम रहे। वहीं पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था को देखकर अपराधियों असामाजिक तत्वों मैं खलबली मची हुई है।
वाहन चेकिंग में शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर होगी कार्यवाही
वही कोतमा पुलिस द्वारा मनेंद्रगढ़ रोड शुक्ला ढाबा के समीप पुलिस ने वाहनों को चेक करते हुए शराब पिए वाहन चालकों का मेडिकल परीक्षण करवाकर आगे की कार्यवाही की जा रही है, जिससे अन्य लापरवाह वाहन चालकों में भय व्याप्त है।
जगह जगह पर पुलिस की पैनी नजर
सभी सार्वजनिक स्थल भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में पुलिस नजर बनाई हुई है, जिससे नगर में शांति कायम रहे, शांति भंग करने वाले की तत्काल पहचान कर कठोर कानूनी कार्यवाही किया जा सके। वहीं पुलिस द्वारा सोशल मीडिया WhatsApp Facebook पर भी किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट टिप्पणियां नहीं किया जाना चाहिए। पुलिस द्वारा एक वी टीम गठित कर सभी सोशल मीडिया Facebook पर निगाह रखी जा रही है जिससे कि किसी भी प्रकार कि कोई आपत्तिजनक पोस्ट टिप्पणी करता है उस पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने सभी वर्ग समाजसेवी जनप्रतिनिधियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। |
Monday, April 9, 2018
कोतमा नगर के प्रमुख गली चौराहों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
महिलाओं के विरूद्ध हिंसा रोकने शैफील्ड हैलम विश्वविद्यालय से हुआ एम.ओ.यू. - अनुपपुर | 07-मार्च-2018 महिलाओं के विरूद्ध ...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
ग्राम स्वराज अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु करे आवश्यक व्यवस्थाएं- कलेक्टर श्री शर्मा अनूपपुर 18 अप्रैल 2018/ पुष्पराजगढ़ जनपद के ...
-
मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना का लाभ लें अनुपपुर | 01-अप्रैल-2018 मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कौशल स...

No comments:
Post a Comment