| 21 अप्रैल को अनूपपुर मे आयोजित होगा वृहद चिकित्सा शिविर |
| अनुपपुर | 09-अप्रैल-2018 |
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि स्वसहायता भवन अनूपपुर में 21 अप्रैल को वृहद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में अनूपपुर जिले के समस्त नागरिक आकार अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का परीक्षण एवं निदान करा सकते हैं। डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर के अंतर्गत डायबिटीज, सुगर, ब्लडप्रैशर, थायराइड एवं कैंसर आदि बीमारियों की जांच की जाएगी। आपने यह भी कहा कि शिविर के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा मान्यता प्राप्त जबलपुर, नागपुर, बिलासपुर, रायपुर के चिकित्सक भी उपलब्ध होंगे। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले एवं कर्मकार मण्डल के सदस्यों का वहीं प्रकरण बनाकर राज्य बीमारी सहायता निधि से निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की जाएगी। चिकित्सा शिविर मे पंजीयन का कार्य 21 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ होगा। पंजीयन उपरांत सभी आवेदको के ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच भी की जाएगी। आपने जिले के समस्त निवासियों को चिकित्सा शिविर का लाभ लेने की अपील की है।
|
Monday, April 9, 2018
21 अप्रैल को अनूपपुर मे आयोजित होगा वृहद चिकित्सा शिविर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment