| मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री रावत से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भेंट की |
| अनुपपुर | 09-अप्रैल-2018 |
भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ओ.पी. रावत से इंदौर में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर सुझाव दिए। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह, उप चुनाव आयुक्त श्री संदीप सक्सेना, संभागायुक्त श्री संजय दुबे भी उपस्थित थे। राजनैतिक दलों की मुलाकात संभागायुक्त कार्यालय में संपन्न हुई।
श्री ओ.पी. रावत से भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवाद) और एनसीपी के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात कर मतदाता सूची के शुद्धिकरण के संबंध में सुझाव दिए। राजनैतिक दलों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) की कठिनाईयों से भी अवगत करवाया। सभी दलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि मतदाता केन्द्रों का युक्ति-युक्तकरण करवाया जाए। शहरों की नई कॉलोनी अथवा बस्ती के मतदाताओं को पंजीकृत (रजिस्टर्ड) करने के लिए अभियान चलाया जाए। राजनैतिक दलों ने श्री रावत से यह सुनिश्चित करने कहा कि आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन का अमला पूरी ईमानदारी से और निष्पक्षता से कार्य करें। श्री ओ.पी. रावत ने सभी दलों के सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। |
Monday, April 9, 2018
मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री रावत से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भेंट की
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment