| अफवाहों से बचे, सामाजिक समरसता बनाए रखे - कलेक्टर श्री अजय शर्मा |
| अनुपपुर | 09-अप्रैल-2018 |
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने कहा है कि जिले की सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द को बनाए रखने के लिए कोई भी व्यक्ति, किसी भी वर्ग विशेष के समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी, भाषण या सोशल मीडिया में कोई आपत्तिजनक पोस्ट करता है या धार्मिक उन्माद फैलाने वाले, या साम्प्रदायिक द्वेश फैलाने वाले, जातिगत घृणा फैलाने वाले या मानव शरीर को निर्वस्त्र दिखाने वाले वीडियो/मैसेज/पोस्ट करता है उसे शहर की अमन शांति भंग करने के आरोप में उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जावेगी। सभी Whatsapp के ग्रुप एडमिन अपने ग्रुप में जुड़े सभी सदस्यों को मैसेज के माध्यम से उन्हें समझाइश दे कि ग्रुप में किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की जाए, आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी साथ ही उसके ड्राइविंग लाइसेंस एवं शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली अन्य सुविधाओं से भी उन्हें वंचित किया जाएगा।
श्री शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दे,सोशल मीडिया मे आने वाले संदेशो से विचलित न हो। बुद्धिमत्ता का परिचय देकर, शांति व्यवस्था को बनाए रखने मे सहयोग दे। |
Monday, April 9, 2018
अफवाहों से बचे, सामाजिक समरसता बनाए रखे - कलेक्टर श्री अजय शर्मा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
समस्त नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम्मेलन आज 25 अगस्त को अनूपपुर 24 अगस्त 2018/अनूपपुर के समस्त 6 नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम...
-
अनूपपुर 26 नवंबर 2014/ जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चमेली पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाग...

No comments:
Post a Comment