| बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना |
| अनुपपुर | 09-अप्रैल-2018 |
बालिकाओं का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सुकन्या समृद्धि खाता योजना चलाई जा रही है। यह योजना उन्हें उचित शिक्षा और शादी के खर्चों से चिंतामुक्त होने की सुविधा के लिए है। सुकन्या समृद्धि खाता योजना बालिकाओं के साथ ही उनके माता-पिता और अभिभावकों को वित्तीय सुरक्षा और स्वतंत्रता प्रदान करती है।
सुकन्या समृद्धि खाता योजना के तहत कन्या की 10 वर्ष की उम्र तक सुकन्या समृद्धि खाता खोला जा सकता है। इस योजना में एक कन्या का केवल एक ही खाता खोला जा सकता है तथा यह खाता अपनी स्वेच्छानुसार या अधिकृत बैंक में खुलवा सकते हैं। एसएसएवाय के तहत एक खाता खोलने के लिए बालिका का जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। खाता खोलने के लिए आवश्यक राशि एक हजार रूपए है। इसके पश्चात एक हजार रूपए की न्यूनतम राशि के साथ खाते में जमा कर सकते हैं तथा इस योजना में ब्याज दर 9.2 प्रतिशत है जो पीपीएफ से भी अधिक है तथा कर मुक्त है। खाते में राशि जमा करने की अधिकतम सीमा एक लाख 50 हजार रूपए प्रतिवर्ष है। इस योजना के लिए मात्र 14 वर्ष तक भुगतान करना होता है तथा खाते की परिपक्वता अवधि खाता खोलने की तिथि से 21 वर्ष है। सुकन्या समृद्धि खाता एक डाकघर या बैंक से भारत में कहीं भी ट्रांसफर किया जा सकता है। इस योजना के संबंध में अधिक जानकारी राष्ट्रीयकृत बैंक या डाकघर से प्राप्त की जा सकती है। |
Monday, April 9, 2018
बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment