| उर्दू भाषा के लिए दिये जायेंगे अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक पुरस्कार |
| अनुपपुर | 09-अप्रैल-2018 |
प्रदेश के उर्दू साहित्य, पत्रकारिता, शोध, आलोचना, हास्य व्यंग्य और उर्दू ड्रामा के क्षेत्र में विशिष्टता के लिए संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 2017-18 के 6 अखिल भारतीय और 13 प्रादेशिक सम्मान पुरस्कार घोषित किए गए हैं। विभाग ने इस वर्ष से प्रदेश के जाने-माने कलाकार इब्राहिम यूसुफ के नाम से नया अखिल भारतीय सम्मान पुरस्कार पहली बार स्थापित किया है। अखिल भारतीय सम्मान पुरस्कार में 51 हजार और प्रादेशिक सम्मान पुरस्कार में 31 हजार रूपये की राशि प्रदान की जाएगी।
संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा ने यह जानकारी देते हुए गत दिवस भोपाल में बताया कि उर्दू अकादमी द्वारा स्थापित सम्मान में पिछले वर्ष 2016-17 से दो महिला साहित्यकार नवाब शाहजहाँ बेगम और सूरजाकला सहाय सरवर के नाम से शुरू किये गए हैं। मध्यप्रदेश की उर्दू अकादमी को छोड़कर देश की विभिन्न उर्दू अकादमियों में महिला साहित्यकार और ड्रामा संबंधी सम्मान पुरूस्कार स्थापित नहीं हैं। |
Monday, April 9, 2018
उर्दू भाषा के लिए दिये जायेंगे अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक पुरस्कार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment