ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत करौदी, जरही, बहपुर , उमनिया एवं बेलगाव मे मनाया गया उज्ज्वला दिवस
अनूपपुर 21 अप्रैल 2018/ अनूपपुर ज़िले के पुष्पराजगढ़ जनपद के गावों करौदी, जरही, बहपुर , उमनिया एवं बेलगाव मे ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत कल उज्ज्वला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम मे ज़िला खाद्य अधिकारी विपिन पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मे शासन
द्वारा विस्तार किया गया है, नए वित्तीय वर्ष से एसईसीसी सूची के अतिरिक्त
भी पात्र हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। आपने बताया कि 5 करोड़ के
स्थान पर कुल हितग्राहियों का लक्ष्य बढ़ाकर 8 करोड़ कर दिया गया है। अब
एसईसीसी सूची के अतिरिक्त एससी/एसटी परिवारों की समस्त बीपीएल महिलाएं,
पीएमएवाई(ग्रामीण) के लाभार्थी,अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थी, अति पिछड़ा
वर्ग के सदस्य, वनवासी आदि भी पात्रता की शर्तें पूरी होने के बाद
लाभान्वित किया जाएंगे। इस परिवर्तन के आवेदन स्वीकार करने का कार्य 1
अप्रैल से शुरू किया जा चुका है।
No comments:
Post a Comment