Saturday, April 21, 2018

जनसेवा ही समस्त लोकसेवकों का धर्म - कलेक्टर श्री अजय शर्मा

जनसेवा ही समस्त लोकसेवकों का धर्म - कलेक्टर श्री अजय शर्मा


अनूपपुर 21 अप्रैल 2018/  कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने आज सिविल सेवा दिवस के अवसर पर समस्त लोकसेवकों कों बताया कि कार्य मे निरंतर उत्कृष्टता एवं नागरिकों के उत्थान के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति पुनः समर्पण के लिए  सिविल सेवा दिवस  मनाया जाता है। समाज की प्रगति और जन-कल्याण ही सिविल सेवा का उद्देश्य है और रहना चाहिए। इसलिये सकारात्मक सोच और संवेदना के साथ निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये निरंतर प्रयासरत रहना आवश्यक है।आपने कहा निर्धारित लक्ष्यानुसार नियम, प्रक्रियाओं का निर्माण और क्रियान्वयन करना हर लोक सेवक का नैतिक दायित्व है । शासन की नीतियों का क्रियान्वयन तभी सफल होगा, जब उसका लाभ लक्षित वर्ग को मिलें।श्री शर्मा ने कहा कि जन सेवा ही समस्त लोकसेवकों का धर्म   है।  लोक सेवकों का हर कृत्य सदैव जनसेवा के लिए होना चाहिए। यह सेवा केवल  जीविका का साधन मात्र नहीं है वरन यह एक मौका है जिसके माध्यम से  हम समाज का अपने लोगों का उत्थान करें।  आपने बताया  कि प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने इसी दिन आजादी के बाद नियुक्त प्रथम सिविल सेवा के अधिकारियों को संबोधित किया था, उसी दिन को सिविल सर्विस डे के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2006 मे प्रथम बार इस दिवस को मनाया गया । इस वर्ष हम 12 वां सिविल सेवा दिवस मना रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें