Saturday, April 21, 2018

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान की 50वीं वर्षगांठ पर वेबसाइट लांच करेंगे मुख्यमंत्री

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान की 50वीं वर्षगांठ पर वेबसाइट लांच करेंगे मुख्यमंत्री

 

अनूपपुर 21 अप्रैल 2018 / मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 23 अप्रैल को बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व की ऑफीशियल वेबसाइट और स्पेशल कवर की लांचिंग करेंगे। इस अवसर पर बाँधवगढ़ के 50 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रित फिल्म भी प्रदर्शित की जायेगी।
बाँधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के विकास में योगदान देने वाले भूतपूर्व अधिकारियों और विषय-विशेषज्ञों को भी वन विभाग ने आमंत्रित किया है। शाम को टाइगर रिजर्व के बेहतर प्रबंधन और आगामी रणनीति तैयार करने के लिये एक सेमीनार भी होगा। साथ ही, बाँधवगढ़ को केन्द्र में रखते हुए मध्यप्रदेश के वन्य-प्राणियों की आकर्षक चित्र प्रदर्शनी लगाई जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें